खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

दो माह का अंगूठा, एक माह का राशन सिंगरौली के सुलखानखुर्द में PDS व्यवस्था पर सवाल

दो माह का अंगूठा, एक माह का राशन सिंगरौली के सुलखानखुर्द में PDS व्यवस्था पर सवाल

सिंगरौली :  जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाया है कि उनसे मार्च और अप्रैल—दो माह का अंगूठा (बायोमेट्रिक सत्यापन) लगवाकर केवल एक माह का ही राशन वितरित किया जा रहा है ग्रामीणों के अनुसार, कोटेदार द्वारा दोनों महीनों का एक साथ सत्यापन कराया गया, लेकिन राशन मात्र एक माह का दिया गया। जब उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया, तो उन्हें कथित रूप से धमकाया गया। आरोप है कि कोटेदार ने साफ तौर पर कहा कि “दो माह का राशन निकलेगा, लेकिन दिया एक माह का ही जाएगा, जहां शिकायत करनी है कर लो मामले को लेकर ग्राम के रामकुमार सिंह, रामधनी सिंह, साज कुमार साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) सिंगरौली को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की धांधली से गरीब परिवारों का हक छीना जा रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लग सके। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button