खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

क्वार्टर का ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जयंत पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी भेजा गया जिला जेल

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री सर्वप्रिय सिन्हा* के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक *श्री हेमंत सिंह* के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विन्ध्यनगर *उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी* के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जयंत *निरीक्षक पवन कुमार सिंह* एवं पुलिस टीम द्वारा समता कंपनी कैंप में हुई लैपटॉप चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया है फरियादी आदित्य आनंद पिता नवल किशोर मंडल, उम्र 25 वर्ष, निवासी समता कंपनी कैंप जयंत द्वारा चौकी जयंत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05.09.2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे वह ड्यूटी के लिए खदान गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके क्वार्टर का ताला तोड़कर कमरे में रखा लैपटॉप चोरी कर लिया गया। अगले दिन सुबह पड़ोसी से कमरे का ताला टूटा होने की जानकारी मिलने पर फरियादी मौके पर पहुंचा, जहां लैपटॉप गायब मिला फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारियों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित की और लगातार पतासाजी कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया अनिकेश्वर उर्फ माफिया द्विवेदी पिता कैलाश चन्द्र द्विवेदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बारी थाना बहरी जिला सीधी, हाल पता बस पड़ाव चौकी जयंत, थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली आरोपी का पूर्व से लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है आरोपी शातिर आपराधिक किस्म का है थाना विन्ध्यनगर में आरोपी के विरुद्ध चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कुल 24 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया कार्रवाई में चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक पवन कुमार सिंह एवं महत्व पूर्ण भूमिका Asi जीवेन्द्र मिश्रा, Hc सुबोध सिंह, वीरेंद्र पटेल, C अमृत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और प्रभावी पतासाजी के माध्यम से पुलिस ने न केवल चोरी की वारदात का खुलासा किया, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button