खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सामुदायिक भवन पर निगम का ‘नोटिस खेल’, दूसरी नोटिस के बाद भी कार्यवाही शून्य!

सामुदायिक भवन पर निगम का ‘नोटिस खेल’, दूसरी नोटिस के बाद भी कार्यवाही शून्य!

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में सामुदायिक भवन को लेकर एक बार फिर ‘नोटिस-नोटिस’ का खेल शुरू हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सामुदायिक भवन को लेकर दूसरी नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि इससे पहले भी तत्कालीन नगर निगम आयुक्त द्वारा नोटिस जारी कर संबंधित सामुदायिक भवन को नगर निगम के अधीन लेने का आदेश पारित किए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब पहले ही आदेश हो चुका था, तो आज तक सामुदायिक भवन नगर निगम के अधीन क्यों नहीं लिया गया? क्या नगर निगम में अधिकारी-कर्मचारी सिर्फ नोटिस जारी करने के लिए बैठे हैं? पहले एक नोटिस, फिर दूसरी नोटिस और अब क्या तीसरी नोटिस का इंतजार किया जाएगा? आदेश जारी होने के बाद उसका पालन कराना और निगम की संपत्ति एवं सार्वजनिक भवनों का नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करना आखिर किसकी जिम्मेदारी है? जनता के पैसे से बने सामुदायिक भवनों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि नगर निगम स्वयं इन भवनों का रखरखाव और संचालन करने में सक्षम नहीं है, तो यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि आखिर व्यवस्था कैसे चलेगी। यदि आवश्यकता हो तो नियमानुसार किसी सक्षम संस्था या NGO के माध्यम से संचालन और रखरखाव की पारदर्शी व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है, ताकि जनता के पैसे से तैयार भवन का सही उपयोग हो और उसका रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जा सके नोटिस जारी करने के बजाय अब जिम्मेदारी निभाइए साहब! क्योंकि जनता यह जानना चाहती है कि पहले जारी आदेश का क्या हुआ? दूसरी नोटिस जारी करने की आवश्यकता क्यों पड़ी? दूसरी नोटिस के बाद क्या वास्तविक कार्रवाई होगी या फिर तीसरी नोटिस जारी कर मामला आगे बढ़ा दिया जाएगा? इसी बीच ‘नवजीवन रहिवासी कल्याण समिति’ की सदस्यता से संबंधित एक सूची भी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 65 लोगों की सदस्यता होने की बात कही गई है और सूची में प्रत्येक सदस्य के सामने ₹500 सदस्यता शुल्क का उल्लेख है। इस हिसाब से सूची में दर्ज कुल सदस्यता शुल्क ₹32,500 बनता है।

प्राप्त सूची के अनुसार सदस्य इस प्रकार बताए गए हैं—

1. श्री जय भगवान मित्तल — ₹500, बैंक 2. दिवेश सिंह — ₹500, बैंक 3. ओमप्रकाश बंसल — ₹500, बैंक 4. श्री मनदीप जैन — ₹500, बैंक 5. श्री कृष्ण कुमार गर्ग — ₹500, बैंक 6. श्री कैलाश प्रसाद — ₹500, बैंक 7. श्री हर्षदीप बंसल — ₹500, बैंक 8. श्री तारकेश्वर गुप्ता — ₹500, बैंक 9. श्री अजीत सिंह, MIG-112 — ₹500, बैंक 10. श्री राजेश नारायण — ₹500, बैंक 11. श्री मनोज गुप्ता, MIG-102 — ₹500, बैंक 12. श्री के.के. श्रीवास्तव — ₹500, 13. श्री रवि मित्तल — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026 14. श्री बी.एन. सिंह — ₹500, बैंक 15. श्रीनिवास साहब — ₹500, बैंक 16. श्री आनंद अग्रवाल — ₹500, बैंक 17. श्री बृजेश पांडे — ₹500, बैंक 18. श्री सुदर्शन चतुर्वेदी — ₹500, बैंक 19. श्री वीरेंद्र कुमार, MIG-61 — ₹500, बैंक 20. श्री श्याम नारायण सिंह, 88 — ₹500, बैंक 21. श्री सुनील गुप्ता, LIG-100 — ₹500, बैंक 22. डॉ. एस.के. श्रीवास्तव — ₹500, बैंक 23. श्री संतोष पांडे — ₹500, बैंक 24. सत्यनारायण बंसल — ₹500, बैंक

25. श्री राजेंद्र सिंह बघेल — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026

26. श्री राजू सिंह बघेल — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026

27. श्री राज किशोर सिंह — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026

28. जगत नारायण चौरसिया — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026

29. श्री दिलीप कुमार भारतीय — ₹500, बैंक

30. श्रीमती कुसुम, HIG-20 — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026

31. श्री सौरभ अग्रवाल, MIG-115 — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026

32. श्री गौरव अग्रवाल, HIG-15 — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026

33. श्री विजय प्रताप सिंह, HIG-10 — ₹500, बैंक

34. श्री सलिल अग्रवाल — ₹500, नगद, दिनांक 29/07/2026

35. मोहम्मद जावेद खान — ₹500, बैंक

36. समीर सिंह (मंटू दादा) — ₹500, बैंक

37. श्री अरुण कुमार सिंह, शिवाजी-76 — ₹500, बैंक

38. श्री पवन सिंह — ₹500, बैंक

39. श्री अजय अग्रवाल — ₹500, बैंक

40. श्री शशिधर गर्ग — ₹500, बैंक

41. डॉ. ए.के. दुबे — ₹500, बैंक

42. अल्का गोल्ड — ₹500, बैंक

43. श्री सौरव टंडन — ₹500, बैंक

44. श्री दिनेश नारायण — ₹500, बैंक

45. श्री डी.के. गोयल — ₹500, बैंक

46. श्री ज्ञानचंद — ₹500, बैंक

47. श्री प्रशांत सिंह — ₹500, बैंक

48. श्रीरंजन — ₹500, बैंक

49. श्री राजेश गुप्ता — ₹500, बैंक

50. श्री विनय कुमार, राज कंप्यूटर — ₹500, बैंक

51. श्री विवेकानंद सिंह, MIG-64 — ₹500, बैंक

52. दिग्विजय सिंह — ₹500, बैंक

53. श्री मनोज कुमार सिंह, शिवाजी — ₹500, बैंक

54. श्री बी.आर. अग्रहरि — ₹500, बैंक

55. श्री अरविंद दिवाकर — ₹500, बैंक

56. श्री आर.के. पांडे, फ्लैट-16 शिवाजी — ₹500, बैंक

57. श्री अमर पांडे, फ्लैट-59 शिवाजी — ₹500, बैंक

58. श्री देशराज अग्रवाल — ₹500, बैंक

59. जेड. अंसारी, MIG-136 — ₹500, बैंक

60. श्री अमर सिंह — ₹500, बैंक

61. श्री राजीव टायल — ₹500, बैंक

62. श्री एस.के. पांडे — ₹500, बैंक

63. श्री चंद्र प्रकाश, शारदा पेंट — ₹500, बैंक

64. श्री रंजन वर्मा — ₹500, बैंक

65. श्री नंदकिशोर अग्रवाल — ₹500, बैंक

शेष अगले अंक में…

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button