खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

रेत विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रेत विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक श्री अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी खुटार पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है

दिनांक 15/11/2026 को ग्राम बिहरा निवासी छोटेलाल कोल अपने परिवार के साथ अबरहवा नाला पहुंचे थे। जहां आरोपी सुनील कुमार पटेल पिता बनारसी पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बिहरा निमिहवाडांड, चौकी खुटार, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली द्वारा ट्रैक्टर से रेत उठाई जा रही थी।

इस दौरान मृतक अरुण कोल ने आरोपी को रेत उठाने से मना करते हुए बताया कि उक्त रेत उसके पट्टे की है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान के निर्माण कार्य में उपयोग होनी है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने ट्रैक्टर में लोड रेत को पलटकर वहां से भागने का प्रयास किया। मृतक अरुण कोल द्वारा ट्रैक्टर रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने ट्रैक्टर तेज गति से आगे बढ़ा दिया, जिससे ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया मृतक की कमर के ऊपर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने से अरुण कोल की मृत्यु हो गई

घटना की सूचना पर थाना बैढ़न में मर्ग क्रमांक 153/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान सूचनाकर्ता एवं साक्षियों के कथन, शव पंचनामा, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं घटनास्थल निरीक्षण के आधार पर आरोपी सुनील कुमार पटेल द्वारा जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर तेजी से चलाकर मृतक को कुचलना पाए जाने पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 1510/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी सुनील कुमार पटेल की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी चौकी प्रभारी खुटार SI अमन, ASI मनीष सेन, HC पतरंग सिंह, HC उमेश विश्वकर्मा, HC सच्चिदानंद तिवारी, HC रावेन्द्र सिंह, HC अजीत सिंह,CT मनीष पाण्डेय, CT विनोद शाक्य एवं CT रुद्र प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Author

  • anokhikalpana

    अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button