छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण सर्वाधिक भीड़ की संभावना वाले पोखरा टोला खुटार घाट पर स्वयं पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रतिबंधित छठ घाटों का भी किया निरीक्षण — श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित स्थानों पर प्रवेश रोकने के निर्देश, निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करने की आमजन से विशेष अपील जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता — भीड़ नियंत्रण, सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग एवं आपातकालीन सहायता पर विशेष जोर, संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश लोक आस्था, अटूट श्रद्धा एवं सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा को जिलेभर में श्रद्धा, उल्लास, शांति एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से *कलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना* एवं *पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम.* द्वारा विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विशेष रूप से पोखरा टोला खुटार स्थित छठ घाट, जहां सर्वाधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, वहां दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों तक पहुंच मार्ग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास, संभावित भीड़, वाहन पार्किंग तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित छठ घाटों का भी निरीक्षण कर वहां किसी भी श्रद्धालु का प्रवेश न होने देने तथा निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना* ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। विशेष रूप से अधिक भीड़ वाले घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षित पहुंच मार्ग, आवश्यक बैरिकेडिंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रतिबंधित घाटों पर स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाकर आमजन को सुरक्षित घाटों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही एसडीआरएफ से आवश्यक समन्वय स्थापित करने, गोताखोरों एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम.* ने संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, निर्धारित पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारियों द्वारा निरंतर छठ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीमती प्रीति सिकरवार, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अभिमन्यु द्विवेदी, चौकी प्रभारी खुटार श्री अमन सिंह सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे सिंगरौली पुलिस एवं जिला प्रशासन की समस्त श्रद्धालुओं से विशेष अपील है कि छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा, उत्साह, आपसी सौहार्द एवं खुशहाली के साथ मनाएं। सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित घाटों पर किसी भी परिस्थिति में न जाएं, निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में मौके पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल सहायता प्राप्त करें अथवा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049134457 एवं डायल-112 पर सूचना दें













