छठ महापर्व की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया छठ घटो का निरीक्षण
छठ महापर्व की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया छठ घटो का निरीक्षण

अधिक भीड़ की संभावना वाले पोखरा टोला खुटार छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, प्रतिबंधित घाटों पर श्रद्धालुओं का प्रवेश रोकने के निर्देश
सिंगरौली, 14 नवंबर 2026/ छठ महापर्व को श्रद्धा, उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना एवं पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री अस्थाना ने विशेष रूप से पोखरा टोला खुटार स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया, जहां सर्वाधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने घाट तक पहुंच मार्ग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास, भीड़ नियंत्रण, वाहन पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंधित छठ घाटों का भी निरीक्षण किया तथा वहां श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने निर्देश दिए कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। अधिक भीड़ वाले घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षित पहुंच मार्ग एवं आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। प्रतिबंधित घाटों पर स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाटों की जानकारी मिल सके। उन्होंने एसडीआरएफ से समन्वय स्थापित कर गोताखोरों एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश भी दिए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने थाना एवं चौकी प्रभारियों को घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात एवं निर्धारित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीमती प्रीति सिकरवार, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अभिमन्यु द्विवेदी, चौकी प्रभारी खुटार श्री अमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि छठ महापर्व निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही मनाएं तथा सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित घाटों पर न जाएं। प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049134457 अथवा डायल-112 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त करें।













