खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

भारी मालवाहक वाहनों के नो एंट्री समय में संशोधन, अब सुबह 9 से 11 एवं शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

भारी मालवाहक वाहनों के नो एंट्री समय में संशोधन, अब सुबह 9 से 11 एवं शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंध के आदेश

सिंगरौली, 17 नवंबर 2026। जिले में कोयला, फ्लाई ऐश एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से नो एंट्री के समय में संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अंकित अस्थाना द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेश के अनुसार महुआगांव से निगरी सड़क मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अब सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में 8 जून 2026 को जारी आदेश के तहत उक्त मार्ग पर कोयला, फ्लाई ऐश एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक नो एंट्री निर्धारित की गई थी। संबंधित सड़क मार्ग की परिवहन व्यवस्था एवं प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के उपरांत शाम के प्रतिबंधित समय में संशोधन करते हुए इसे शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा पूर्व आदेश के शेष प्रावधान यथावत प्रभावशील रहेंगे।

Author

  • anokhikalpana

    अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button