जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से रूबरू हुए पुलिस अधीक्षक, प्रत्येक शिकायत के प्रभावी निराकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश
जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से रूबरू हुए पुलिस अधीक्षक, प्रत्येक शिकायत के प्रभावी निराकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की गंभीरतापूर्वक सुनी गई समस्याएं, वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों से किया सीधा संवाद
शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निराकरण पर विशेष जोर — संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने के निर्देश
*आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा पुलिस और नागरिकों के मध्य विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई
जनसुनवाई में *पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी सिंगरौली श्री अमित कुमार (भा.पु.से.)* उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं प्रस्तुत आवेदनों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत की प्रकृति एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ सिंगरौली पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण एवं न्यायोचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन की प्रत्येक उचित शिकायत का विधिसम्मत निराकरण सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है













