खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण 

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण 

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण

ओपीडी में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश,

निजी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने के मामलों पर कलेक्टर सख्त निजी एंबुलेंस की अस्पताल परिसर में एंट्री पर लगाई रोक

सिंगरौली, 16 नवंबर 2026। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पिछले निरीक्षण की तुलना में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में सुधार मिला । उन्होने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था और भी बेहतर बनाये साथ ही शेष कमियों को प्राथमिकता के साथ दूर करे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, सर्जिकल वार्ड, जनरल वार्ड, डायलिसिस यूनिट एवं बर्न यूनिट का अवलोकन किया। लेबर वार्ड में निर्धारित ड्यूटी अवधि के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने डॉ. अम्बे शाह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करें। मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला चिकित्सालय से मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे मरीजों को अनावश्यक रूप से निजी अस्पतालों की ओर ले जाने की स्थिति निर्मित न हो तथा शासकीय अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ मरीजों को मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी के लिए जिलाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा भी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान सामने आई अन्य कमियों एवं आवश्यक सुधारों को आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में समयबद्ध सुधार करते हुए आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डाॅ. कल्पना रवि उपस्थित रही।

Author

  • anokhikalpana

    अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button