खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

हत्या के आरोपीगण को सिंगरौली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपीगण को सिंगरौली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

नाम आरोपी – 1. गोविन्दा वर्मा पिता रामकृपाल उर्फ गुरभारी साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी बनौली थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)

2- सागर वर्मा पिता राकेश कुमार वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी बनौली थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)

3- शैलेन्द्र उर्फ समीर पिता राकेश कुमार वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी बनौली थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)

4- हिमान्शु सिंह पिता रामेश्वर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी भरूहां थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)

5- अजय वर्मा पिता गोविंद प्रसाद साकेत उम्र 21 वर्ष नि. मौहरिया टोला कचनी बैढन थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.)

6- अरविंद वर्मा पिता रामसजीवन वर्मा उम्र 28 वर्ष नि. बनौली थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)

श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, श्री हेमन्त कुमार(रा.पु.से.) सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में हत्या के आरोपीगण को 24 घंटे के भीतर अन्य राज्यो दस्तयाब करने में मिली कामयाबी

घटना का विवरण – दिनांक 17.11.2026 के करीबन 11.30 बजे फरियादी अपने साथियों के के साथ नवानगर बर्थडे पार्टी से अपनी बोलेरो गाडी से सेक्टर बी दुधीचुआ आ रहे थे, जैसे ही सीएमपीडीआई के आगे ब्रेकर के पास पहुचे तो सामने से एक स्कार्पियों वाहन जिसका चालक काफी तेज गति से चलाकर ऐसा लगा कि गाडी में लडा देगा जिससे चालक गाडी को रोड़ के बाये तरफ पटरी में उतार लिये जिससे वह लोग बच गये और इसी विवाद को लेकर आरोपीगण गोविंद वर्मा, सागर वर्मा, विक्की, समीर वर्मा, अजय वर्मा और अन्य लोग आ गये। उक्त आरोपीगण द्वारा फरियादी एवं उसके साथियो पर चाकू एवं लाठी डण्डा से हमला किया। उक्त हमले के कारण भूपेन्द्र सिंह उर्फ राजन पिता जगदीश सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी MQ 488 से.बी जयंत की मृत्यु हो गई एवं अन्य लोगो को भी चोट आई है। जिससे अपराध धारा 296(बी),115(2),118(1),103(1),126(2),191(2),191(3),190 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई तथा आरोपीगण की पता तलाश की गई जिससे 24 घंटे के भीतर 06 नफर आरोपीगण को सायबर सेल सिंगरौली की मदद एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अन्य राज्यो से पकड़ कर अभिरक्षा में लेकर पूछतांछ की गई। पूछतांछ पर उक्त आरोपीगण द्वारा अपराध सदर का घटित करना स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त औजार एवं वाहन जप्त किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । उक्त प्रकरण में संलिप्त आरोपीगण गोविन्द वर्मा, सागर वर्मा, समीर वर्मा, अजय वर्मा एवं अरविन्द वर्मा का पूर्व आपराधिक रिकार्ड है

सराहनीय भूमिका – उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक आराधना सिंह परिहार थाना प्रभारी विन्ध्यनगर एवं स्टॉफ, निरी. अभिमन्यु द्विवेदी थाना प्रभारी बैढन एवं स्टॉफ, निरी. शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी माडा एवं स्टॉफ, निरी. राजेन्द्र पाठक थाना प्रभारी नवानगर एवं स्टॉफ, निरी. अनिल पटेल थाना प्रभारी बरगवां एवं स्टॉफ, उनि. चांदनी सिंह एवं स्टॉफ निरी. पवन सिंह चौकी प्रभारी जयंत एवं स्टॉफ, उनि. संदीप नामदेव चौकी प्रभारी बंधौरा एवं स्टॉफ, उनि. शीतला यादव चौकी प्रभारी गोरवी एवं स्टॉफ, उनि. अमन वर्मा चौकी प्रभारी खुटार एवं स्टॉफ एवं सायबर सेल सिंगरौली की सराहनीय भूमिका रही ।

Author

  • anokhikalpana

    अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button