कटनीखबरमध्य प्रदेश

कटनी में बुलडोजर एक्शन: रपटा नाले पर अवैध बाउंड्री वॉल ध्वस्त, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

कटनी में बुलडोजर एक्शन: रपटा नाले पर अवैध बाउंड्री वॉल ध्वस्त, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

कटनी: दिनेश पुरी गोस्वामी

कटनी में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के रपटा नाले पर अवैध रूप से किए गए निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि लंबे समय से रपटा नाले के किनारे और ऊपर अवैध निर्माण कर प्राकृतिक जल प्रवाह को बाधित किया जा रहा था। इससे न केवल बारिश के समय जलभराव की समस्या बढ़ रही थी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात भी बन रहे थे प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कटनी के पूर्व आदेश के तहत की गई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक नालों के स्वरूप से छेड़छाड़ करने वाले किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्री वॉल सहित अवैध ढांचों को गिरा दिया, जिससे नाले का प्राकृतिक बहाव क्षेत्र अब अवरोधमुक्त हो गया है अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्राकृतिक नालों और जल स्रोतों पर हुए अतिक्रमण को भी चिन्हित कर हटाया जाएगा स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई है कि इससे शहर में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और भविष्य में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button