सिंगरौली में हेलमेट नहीं तो अब सख्ती तय 26 अप्रैल से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू
सिंगरौली में हेलमेट नहीं तो अब सख्ती तय 26 अप्रैल से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू

सिंगरौली | 25 अप्रैल 2026
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सिंगरौली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक 15 दिवसीय ‘विशेष हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में चलने वाले इस अभियान में दोपहिया वाहन चालकों पर खास नजर रहेगी। बिना हेलमेट सड़कों पर निकलना अब महंगा पड़ सकता है।
क्या होगी कार्रवाई?
जिले के मुख्य चौराहों, संपर्क मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग बिना हेलमेट चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 के तहत चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
जागरूकता पर भी फोकस
यह अभियान सिर्फ दंडात्मक नहीं बल्कि जागरूकता आधारित भी होगा— शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता शिविर बाजार और बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक पोस्टर और पंपलेट के जरिए लोगों को जानकारी
छात्र-छात्राओं को बनाया जाएगा ‘सड़क सुरक्षा दूत’
स्कूल और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को हेलमेट पहनने और दूसरों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित घर पहुंचाना है। अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं में मौत सिर में चोट लगने से होती है, जिसे हेलमेट पहनकर रोका जा सकता है
सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि: दोपहिया वाहन चलाते समय BIS मार्क हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें यातायात नियमों का पालन करे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देंसंदेश साफ है—“हेलमेट है जरूरी, वरना कार्रवाई पक्की!”













