खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता

कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता

सिंगरौली : मध्यप्रदेश पुलिस एवं गढ़वा झारखंड पुलिस की संयुक्त अंतरराज्यीय कार्रवाई में चौथा आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी गिरफ्तार डकैती में हिस्से का 15.33 ग्राम सोना एवं ₹3,500 नगद बरामद अपराधियों की धरपकड़ के लिए सिंगरौली पुलिस की 10 अलग-अलग टीमें विभिन्न राज्यों में रहीं सक्रिय झारखंड में की गई मोटरसाइकिल लूट का भी खुलासा, लूटी गई RONIN मोटरसाइकिल बरामद पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन *श्री गौरव राजपूत के निर्देशन, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा *श्री हेमंत चौहान* के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली *श्री षियाज के.एम.* के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली *श्री सर्वप्रिय सिन्हा* के पर्यवेक्षण में कंचन ज्वेलर्स जयंत में हुई सनसनीखेज डकैती के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार अंतरराज्यीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है घटना के तत्काल बाद आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं लूटे गए माल की बरामदगी के लिए सिंगरौली पुलिस की 10 अलग-अलग टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों एवं संभावित ठिकानों की ओर रवाना की गई थीं। इन टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों के संभावित आवागमन मार्ग एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार पतासाजी की जा रही थी

17 सितंबर को कंचन ज्वेलर्स में हुई थी हथियारबंद डकैती

दिनांक 17.09.2026 की शाम करीब 05:55 बजे मस्जिद तिराहा, जयंत के पास स्थित कंचन ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों द्वारा प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के दौरान फायरिंग भी की गई थी सूचना मिलते ही सिंगरौली पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों एवं आरोपियों के संभावित रास्तों की पहचान कर अलग-अलग टीमें रवाना की गईं सिंगरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी आए पकड़ में तकनीकी साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सिंगरौली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का लगातार पीछा किया गया। इसी दौरान लकी कुमार पासवान एवं अनुराग कुमार चन्द्रवंशी अनपरा बस्ती से पहले मोटरसाइकिल से भागते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरने से घायल हो गए सिंगरौली पुलिस द्वारा दोनों को तत्काल अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। इनके कब्जे से 01 अपाचे मोटरसाइकिल, 180.7 ग्राम सोने के जेवरात, 205.410 ग्राम चांदी के जेवरात एवं ₹54,200 नगद बरामद किए गए इसी क्रम में कंचन ज्वेलर्स डकैती में शामिल आरोपी रोशन कुमार, पिता विजय राम, निवासी ग्राम चिलकटांड़, थाना शक्तिनगर, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया। पुलिस कार्रवाई में घायल होने के कारण उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंगरौली पुलिस टीम द्वारा अस्पताल पहुंचकर आरोपी रोशन कुमार से पूछताछ की गई पूछताछ में उसने कंचन ज्वेलर्स डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने के साथ अपने अन्य साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी इसी पूछताछ से सोनू उर्फ शाबिर अंसारी एवं शमशाद अंसारी, दोनों निवासी ग्राम पतिहारी, थाना विशुनपुरा, जिला गढ़वा (झारखंड) के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए जांच की कड़ी पहुंची झारखंड सामने आया दूसरे अपराधों का नेटवर्क जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि उक्त गिरोह के सदस्य केवल कंचन ज्वेलर्स डकैती में ही शामिल नहीं थे, बल्कि झारखंड के गढ़वा जिले में भी मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे पुलिस जांच के अनुसार दिनांक 12.09.2026 को रंका थाना क्षेत्र एवं दिनांक 13.09.2026 को हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की घटनाएं हुई थीं। इन वारदातों में भी गिरोह के सदस्यों की भूमिका सामने आई सिंगरौली पुलिस एवं गढ़वा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोनू उर्फ शाबिर गिरफ्तार रोशन कुमार से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सिंगरौली पुलिस द्वारा गढ़वा पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर श्री सत्येंद्र नारायण सिंह एवं उनकी टीम तथा सिंगरौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश एवं पतासाजी की गई संयुक्त अंतरराज्यीय कार्रवाई के परिणामस्वरूप दिनांक 19.09.2026 को आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी, उम्र 29 वर्ष, पिता उसमान मियां, निवासी ग्राम पतिहारी, थाना विशुनपुरा, जिला गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया

पूछताछ में आरोपी द्वारा रंका थाना एवं हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं तथा कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई।

अलग-अलग अपराधों से हुई अलग अलग बरामदगी

आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी की निशानदेही पर गढ़वा जिले में हुई मोटरसाइकिल लूट की घटना से संबंधित RONIN मोटरसाइकिल बरामद की गई

वहीं कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती में उसके हिस्से में प्राप्त 15.33 ग्राम सोना एवं ₹3,500 नगद भी बरामद किया गया।

इस प्रकार RONIN मोटरसाइकिल की बरामदगी गढ़वा जिले में हुई मोटरसाइकिल लूट की अलग घटना से संबंधित है, जबकि सोना एवं नगदी कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती प्रकरण से संबंधित बरामदगी है

गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी का आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी के विरुद्ध पूर्व से गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं—

01. थाना विशुनपुरा, जिला गढ़वा — अपराध क्रमांक 58/2021, धारा 147, 148, 149, 307, 323, 341, 379, 504 भादवि 02. थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली — अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 296(बी), 127(2), 115(2), 351(3), 310(2), 311, 109(1), 332(ए) बीएनएस एवं धारा 25(1-ए), 27(1) आयुध अधिनियम 03. थाना अनपरा, उत्तर प्रदेश अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 109, 317(3) बीएनएस एवं धारा 03/25/27 आर्म्स एक्ट

10 पुलिस टीमों ने संभाला अंतरराज्यीय अभियान

कंचन ज्वेलर्स डकैती की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के नेतृत्व में गठित 10 अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की गई इस अभियान में सिंगरौली पुलिस की ओर से निरीक्षक पवन कुमार सिंह, निरीक्षक सूरज सिंह, उप निरीक्षक अमन वर्मा, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक दीपनारायण केवट सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई झारखंड में हुई कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर श्री सत्येंद्र नारायण सिंह एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा सिंगरौली पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपी की पतासाजी, दबिश, गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया प्रकरण में फरार शमशाद अंसारी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों, इनके आपराधिक नेटवर्क तथा विभिन्न राज्यों में की गई अन्य वारदातों के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है सिंगरौली पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से शेष आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए शेष माल की बरामदगी हेतु कार्रवाई लगातार जारी है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button