खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों ग्रामीण विकास योजनाओं के लक्ष्य : कलेक्टर

निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों ग्रामीण विकास योजनाओं के लक्ष्य : कलेक्टर

पीएम आवास, जल संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

सिंगरौली, 31 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास प्लस तथा पीएम जनमन एवं धरती आबा अभियान के अंतर्गत चिन्हित सभी पात्र हितग्राहियों के आवास शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के बैंक खातों का सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत आवेदनों की प्रथम किस्त जारी की जाए। साथ ही जिन हितग्राहियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप आवास निर्माण पूर्ण कर लिया है, उन्हें 15 अगस्त से पूर्व योजना की तृतीय किस्त उपलब्ध कराई जाए। जिन ग्राम पंचायतों में लंबित प्रकरण अधिक हैं, वहां आवास निर्माण के लिए निर्माण सामग्री सामूहिक रूप से उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं बैठक में विकसित भारत जन-जन अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना तैयार कर पौधरोपण प्रारंभ किया जाए। उन्होंने जल स्रोतों एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकसित तालाबों के आसपास स्थित शासकीय भूमि को प्राथमिकता देते हुए पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को फलदार पौधे उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत भवनों, विद्यालयों तथा नवीन शासकीय भवनों में रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अनिवार्य रूप से विकसित करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा के दौरान उन्होंने वास ऑन व्हील योजना में अधिक से अधिक स्वच्छता मित्रों को जोड़ने तथा उनकी मैपिंग कर शासकीय विद्यालयों एवं अन्य शासकीय भवनों की नियमित साफ-सफाई के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। साथ ही व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा आवश्यकतानुसार पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश भी दिए बैठक में कलेक्टर ने औद्योगिक इकाइयों एवं नगर निगम से लगे ग्राम पंचायत क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित कंपनियों एवं नगर निगम के साथ एमओयू कर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को अवगत कराने के निर्देश संबंधित उपयंत्रियों एवं सहायक यंत्रियों को दिए। कलेक्टर ने 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले जन विश्वास अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध सभी शासकीय सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अभियान की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैढ़न श्री अजीत बरवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी श्री मान सिंह सैयाम, आरईएस के श्री मनोज बाथम सहित जिला पंचायत एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button