खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में नियमों की अनदेखी पर 16 मेडिकल स्टोरों को कारण बताओ नोटिस जारी, 5 दिन में मांगा जवाब

सिंगरौली में नियमों की अनदेखी पर 16 मेडिकल स्टोरों को कारण बताओ नोटिस जारी, 5 दिन में मांगा जवाब

सिंगरौली 29 जुलाई 2026/खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सिंगरौली, मुख्यालय रीवा के अनुज्ञापन प्राधिकारी विक्रय श्री राधेश्याम वट्टी ने नियमों में अनियमितता बरतने पर जिले के 16 मेडिकल स्टोरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक श्री बिहारी लाल अहिरवार द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई है, जिसमें औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत एक्सपायरी दवाइयां मिलने, क्रय-विक्रय बिल न होने और मौके पर फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने जैसी गंभीर कमियां पाई गईं। विशेष रूप से श्री पारस मेडिकल परसोना और ऋषभ मेडिकल स्टोर सरई बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के संचालित होते मिले। विभाग द्वारा जिन अन्य संस्थानों को नोटिस दिया गया है उनमें एस.के.फार्मा क्लीनिक चरगुड़ा, ऊर्जाआंचल व जनता मेडिकल (करोटी), ओम मेडिकल चूल्हा गेट, प्रियंका मेडिकल खुटार, राज मेडिकल बिंदुल, राजेश मेडिकल चमरीढो, अंश मेडिकल व अंश मेडिकल एजेंसी सरई, मां मेडिकल करथूआ, ओम मेडिकल एंड एजेंसी (मोरबा), आर एल मेडिकल एजेंसी सरई, नीलम मेडिकल एजेंसी सिद्धि कला और रोबिक्स मेडिकल एजेंसी बैढ़न शामिल हैं। प्राधिकारी ने सचेत किया है कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button