तीनों विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक समीक्षा बैठकें सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया गया जोर
तीनों विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक समीक्षा बैठकें सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया गया जोर

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कार्यालय, सिंगरौली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी माननीय श्री रणविजय सिंह लोचव जी के मुख्य आतिथ्य में विधानसभा चितरंगी (79), सिंगरौली (80) एवं देवसर (81) के अंतर्गत समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों की पृथक-पृथक संगठनात्मक समीक्षा बैठकें सम्पन्न हुईं बैठकों में माननीय सह-प्रभारी श्री रणविजय सिंह लोचव जी ने विभिन्न संगठनात्मक समितियों के गठन, BLA-2 अभियान की प्रगति, बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती से ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है बैठकों में AICC कनेक्ट सेंटर मध्यप्रदेश प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे विधानसभा सिंगरौली (80) की समीक्षा बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह चौहान जी, शहर संगठन महासचिव श्री सुरेश कुमार दुबे जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री शाहिद खान जी, श्री शेखर सिंह जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री देवपति सिंह जी, श्री देवीशरण सिंह जी तथा शहर उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे विधानसभा देवसर (81) की समीक्षा बैठक में विधानसभा प्रभारी श्री राजकुमार सिंह जी, ग्रामीण संगठन महासचिव श्री संकटा सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री हनुमान जायसवाल जी, श्री सतीश जायसवाल जी, श्री रणबहादुर सिंह जी, श्री विपिन तिवारी जी, श्री महमूद खान जी, श्री जोखन सिंह जी, सरई नगर अध्यक्ष श्री भाईलाल शर्मा जी तथा बरगवां नगर अध्यक्ष श्री अभिलाष सिंह चंदेल जी उपस्थित रहे विधानसभा चितरंगी (79) की समीक्षा बैठक में विधानसभा प्रभारी श्री करुणासिंधु परौहा संदीप जी, ग्रामीण संगठन महासचिव श्री संकटा सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुनील देव सिंह राजन जी, श्री भूपेंद्र द्विवेदी जी, श्री प्रेमदत्त वैश्य जी, श्री रमाशंकर वैश्य जी तथा चितरंगी नगर अध्यक्ष श्री अरुण धर जी उपस्थित रहे बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, BLA-2 अभियान को गति देने तथा आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया बैठक के उपरांत माननीय श्री रणविजय सिंह लोचव जी ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों से पृथक रूप से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की वर्तमान स्थिति, बूथ स्तर की गतिविधियों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनआधारित बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आगामी समय में संगठनात्मक कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ गति देने का आह्वान किया संगठन की मजबूती ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है।













