युवा समाज सेवा संगठन समिति (रजि.) द्वारा ग्राम सरई चौरा टोला और गजरा बहरा में निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
युवा समाज सेवा संगठन समिति (रजि.) द्वारा ग्राम सरई चौरा टोला और गजरा बहरा में निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

सिंगरौली: ग्राम सरई चौरा टोला में युवा समाज सेवा संगठन समिति (रजि.) द्वारा समाज हित में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए कक्षा 1 से 8 तक सरई चौरा टोला और गजरा बहरा में 1 से10 तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया है इस कोचिंग सेंटर में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ कॉपी, पेन एवं आवश्यक अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें शुभारंभ के साथ ही इस सरई चौरा टोला केंद्र में 55 बच्चों का नामांकन हो चुका है साथ ही ग्राम गजरा बहरा में भी 50 बच्चो का नामांकन दर्ज और सभी विद्यार्थी नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हैं। बच्चों और उनके अभिभावकों में इस पहल को लेकर उत्साह और विश्वास का वातावरण है युवा समाज सेवा संगठन समिति (रजि.) का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज के हर बच्चे को समान अवसर प्रदान करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एक शिक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण करना है समिति के संस्थापक ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से इस निशुल्क कोचिंग सेंटर में भेजें, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे यह पहल इस बात का प्रमाण है कि यदि समाज के युवा सेवा और शिक्षा का संकल्प लें, तो गाँवों की तस्वीर बदली जा सकती है। युवा समाज सेवा संगठन समिति (रजि.) का यह प्रयास निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।
शिक्षित बच्चा – सशक्त समाज, यही हमारा संकल्प हैयुवा समाज सेवा संगठन समिति (रजि.) जन सेवा,













