खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

अहिल्याबाई स्वसहायता समूह की मधुबनी पेंटिंग प्रधानमंत्री को भेंट

अहिल्याबाई स्वसहायता समूह की मधुबनी पेंटिंग प्रधानमंत्री को भेंट

सिंगरौली, 3 अगस्त 2026। सिंगरौली जिले के ग्राम सैमुअर स्थित अहिल्याबाई स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित पारंपरिक एवं आकर्षक मधुबनी पेंटिंग जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेनद्र मोदी को भेंट की गई। यह अवसर समूह की महिला सदस्यों की कला, परिश्रम एवं आत्मनिर्भरता का गौरवपूर्ण प्रतीक बना।इस अवसर पर राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्र, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, , सिहावल विश्वामित्र पाठक, , धौहनी कुवर सिंह टेकाम, एवं देवसर राजेन्द्र मेश्राम, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे   सभी ने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई मधुबनी पेंटिंग की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। अहिल्याबाई स्वसहायता समूह की महिलाओं को मधुबनी कला का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में कलेक्टर श्री गौरव बैनल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से यूनियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से समूह की महिलाओं को मधुबनी पेंटिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं अपनी पारंपरिक कला को आजीविका का माध्यम बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई मधुबनी पेंटिंग आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। प्रधानमंत्री को यह कलाकृति भेंट किया जाना न केवल समूह की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है, बल्कि सिंगरौली जिले की लोककला, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है। यह पहल अन्य महिलाओं को भी अपनी पारंपरिक कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button