खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

मूक-बधिर दिव्यांगजनों ने सांकेतिक भाषा में दिलाई ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की शपथ

मूक-बधिर दिव्यांगजनों ने सांकेतिक भाषा में दिलाई 'नशा मुक्त भारत अभियान' की शपथ

सिंगरौली, 29 जुलाई 2026/कार्यालय कलेक्टर एवं उपसंचालक, सामाजिक न्याय तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में जिले भर में नशा मुक्ति को लेकर एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित किए जा रहे इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय ”नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित-भारत की पहचान” निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत ”नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है इसी अभियान के तहत आज कलेक्टर कार्यालय स्थित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में एक बेहद संवेदनशील और अनूठा प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिंगरौली बधिर संगठन के अध्यक्ष दिनेश साहू एवं संगठन के अन्य मूक-बधिर सदस्यों द्वारा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सांकेतिक भाषा के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 की सामूहिक शपथ दिलाई गई। मूक-बधिर दिव्यांगजनों की इस अनूठी पहल और समाज को नशे की लत से दूर रहने के मूक संदेश ने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति को गहराई से प्रभावित किया इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान विभाग के योजना प्रभारी आदर्श सिंह एवं सहायक श्रेणी-तीन शिवम पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। योजना प्रभारी आदर्श सिंह ने दिव्यांगजनों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण और नशा मुक्ति के इस महाअभियान में समाज के हर वर्ग की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है, और आज दिव्यांग भाइयों ने सांकेतिक भाषा में शपथ दिलाकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button