खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार और दो फरार मकरोहर में Singrauli पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार और दो फरार मकरोहर में Singrauli पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सिंगरौली : जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और तस्करी के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मकरोहर क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 91 किलो 790 ग्राम गांजा, 93 लीटर अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें जब्त की हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में सामने आए दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर ललित बैरागी की उपस्थिति में संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया अवैध मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़े जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और बरामद गांजा, शराब तथा वाहनों के संबंध में की जा रही वैधानिक कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को मादक पदार्थों के स्रोत, परिवहन, आपूर्ति और वितरण से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच करने तथा इस अवैध कारोबार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पुलिस के अनुसार कार्रवाई में 91 किलो 790 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 35 हजार 800 रुपये, तथा 93 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 51 हजार 110 रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा अवैध मादक पदार्थ और शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही होंडा कार क्रमांक WB06A5526 और टाटा कार क्रमांक UP64U7303 भी जब्त की गईं। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है इस तरह पुलिस ने कुल 24 लाख 86 हजार 910 रुपये का मशरूका जब्त किया है पुलिस ने मौके से भूपेन्द्र सिंह (32), पिता किशुन सिंह, निवासी ग्राम मकरोहर, चौकी सासन, थाना बैढ़न तथा सुशील सिंह (36), पिता राज रावण सिंह, निवासी ग्राम मकरोहर, चौकी सासन, थाना बैढ़न को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक प्रकरण में कुल चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था, इसके पीछे कौन लोग हैं और इसे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था। आरोपियों के आपसी संपर्क, मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला और संभावित अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है कार्रवाई में उप निरीक्षक पवन सिंह, उप निरीक्षक उदय करिहार, चौकी प्रभारी सासन उप निरीक्षक बी.एल. बंसल सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही सिंगरौली पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button