सवालों के घेरे में DPS विंध्यनगर का प्रबंधन, NCBI के पत्र पर केंद्रीय स्तर की टीम सिंगरौली में आगमन होगा जल्द
सवालों के घेरे में DPS विंध्यनगर का प्रबंधन, NCBI के पत्र पर केंद्रीय स्तर की टीम सिंगरौली में आगमन होगा जल्द

सवालों के घेरे में DPS विंध्यनगर का प्रबंधन, अब निष्पक्ष जांच की जरूरत
सिंगरौली: वर्ष 2012 से लेकर आज दिनांक 4 अगस्त 2026 तक DPS दिल्ली पब्लिक स्कूल, विंध्यनगर के प्राचार्य जनार्दन पांडे लगातार पद पर बने हुए हैं इस दौरान न तो उनका स्थानांतरण हुआ और न ही 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उनकी सेवाओं को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट की गई कुछ लोगों का कहना है कि उनका सेवानिवृत्ति का समय पूरा हो चुका है, फिर भी उन्हें सेवा में बनाए रखा गया है। यदि ऐसा है, तो इसका स्पष्ट कारण सार्वजनिक किया जाना चाहिए फिलहाल इसी बीच परीक्षा के दौरान कथित नकल और सीसीटीवी फुटेज वायरल होने को लेकर भी कई सवाल उठे आरोप लगाए गए कि विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कामना शर्मा के पुत्र को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाया गया यदि ऐसे आरोप लगाए गए हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होना बेहद आवश्यक है संबंधित परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं, अंकसूची, सीसीटीवी फुटेज और विद्यालय के रिकॉर्ड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके वर्तमान में भी सवाल उठ रहे हैं कि NTPC प्रबंधन के संरक्षण में प्राचार्य को सेवा में बनाए रखा गया है यह भी चर्चा है कि NTPC प्रबंधन से जुड़े अधिकारी प्रणव वर्मा का पुत्र भी इसी विद्यालय में अध्ययनरत है ऐसे में यदि किसी प्रकार का हितों का टकराव (Conflict of Interest) होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, तो उसे दूर करने के लिए स्वतंत्र जांच आवश्यक है 12वीं की परीक्षाएं केंद्रीय स्तर की स्वतंत्र टीम की निगरानी में कराई जाएं, ताकि किसी भी छात्र को अनुचित लाभ न मिले और सभी विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ है, तो जांच से सभी संदेह स्वतः समाप्त हो जाएंगे लेकिन यदि कहीं भी अनियमितता हुई है, तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए राष्ट्रीय अपराध अन्वेषण ब्यूरो, मध्य प्रदेश द्वारा यदि इस पूरे प्रकरण में जांच की मांग करते हुए संबंधित स्तर पर पत्र भेजा जाता है, तो उम्मीद है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होगी और जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होगी फिलहाल आश्वासन भी मिला हुआ है की कल पत्र जारी हो गए हैं जल्द जाँच कनेटी वह भी केंद्रीय स्तर की टीम सिंगरौली आएगी और प्राचार्य के किए गए भ्रष्टाचार की जांच करेगी!
शेष अगले अक में… लाइव एक्सक्लूसिव













