खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 2028 विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव का ट्रेलर: प्रवीण सिंह चौहान

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 2028 विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव का ट्रेलर: प्रवीण सिंह चौहान

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को कड़े मुकाबले में पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराकर सीट अपने नाम की। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और शहर में विजय का जश्न मनाया गया यह उपचुनाव कई मायनों में राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा था। भाजपा ने इस चुनाव में अपने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन इसके बावजूद पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी। दूसरी ओर कांग्रेस ने चुनाव से महज 48 घंटे पहले अनुशासनहीनता के आरोप में अपने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद कांग्रेस संगठन एकजुट रहा और चुनावी मैदान में जीत दर्ज करने में सफल रहा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर भव्य विजय उत्सव मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया तथा बताशे और मिठाइयां बांटकर आमजन का मुंह मीठा कराया। पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के बदलते जनमत का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और शासन शैली को नकारते हुए कांग्रेस पर अपना विश्वास दोबारा जताया है प्रवीण सिंह चौहान ने कहा, “दतिया उपचुनाव की यह ऐतिहासिक जीत वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है। मध्यप्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। भाजपा ने सत्ता, संसाधनों और पूरी सरकारी मशीनरी का उपयोग किया, प्रदेश के कई मंत्री चुनाव मैदान में सक्रिय रहे, लेकिन जनता ने लोकतंत्र और विकास के पक्ष में कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया। यह जीत आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाली साबित होगी उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच रहकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने और आगामी लोकसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे उक्त अवसर पर सुरेश दुबे , रुपेश चंद्र पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू , बालमुकुंद सिंह , बी के श्रीवास्तव, अखिलेश पाण्डेय , लोलर दुबे, बी एन त्रिपाठी, सुदामा कुशवाहा , शाहिद खान , विवेक सिंह बघेल, उसेद हसन, रामब्रिज कुशवाहा, अभिजीत द्विवेदी, अशोक कुशवाहा, रामकरण वर्मा रवि सिंह, संत शाह, अंकु शाह, मोनू सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button