कटनीखबरमध्य प्रदेश

बड़वारा में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर बना सियासी शक्ति प्रदर्शन, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में हितलाभ वितरण

बड़वारा में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर बना सियासी शक्ति प्रदर्शन, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में हितलाभ वितरण

दिनेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट

कटनी-राज्य शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ शिविर अब महज सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसंपर्क और सियासी सक्रियता का बड़ा मंच बनता नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत भजिया, जनपद पंचायत बड़वारा में आयोजित खंड स्तरीय शिविर में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में हितलाभ वितरण किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रभा तेकाम, तहसीलदार ऋषि गौतम सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले ने शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इन शिविरों के जरिए वास्तव में समस्याओं का स्थायी समाधान हो पा रहा है या केवल आंकड़ों का खेल चल रहा है अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत 22 विभागों की 106 योजनाएं शामिल हैं। बड़वारा जनपद में 6 क्लस्टर शिविरों में कुल 7456 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7224 आवेदनों के निराकरण का दावा किया गया है, जबकि शेष अभी प्रक्रिया में हैं विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मंच से कहा कि सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लोगों से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील भी की।शिविर के समापन पर महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया कार्यक्रम में इन्द्रकुमार साहू, आरके रावत, उदयभान दाहिया, डॉ. अजीत सिंह, डीएस बघेल, श्रीमती प्रियंका लेखरा, पूजानागर, विजेंद्र उपाध्याय सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे हालांकि शिविर में भीड़ और वितरण के दावों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि क्या जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याएं वास्तव में खत्म हो रही हैं या फिर ये आयोजन केवल दिखावे तक सीमित रह जाएंगे।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button