खबरपन्नामध्य प्रदेश

फर्जी बिल और अनियमित भुगतान का आरोप, शाहनगर में उबाल

शाहनगर पंचायत में कथित घोटाला, जांच की मांग तेज

पन्ना जिले की ग्राम पंचायत शाहनगर में सरपंच एवं सचिव पर कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद प्रजापति ने अग्नि सत्याग्रह की चेतावनी देकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है प्रहलाद प्रजापति का आरोप है कि पंचायत में कराए गए कई कार्यों में बिना जीएसटी नंबर के बिल प्रस्तुत किए गए हैं। इसके साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग कर सरपंच और सचिव द्वारा निजी लाभ उठाने की बात भी सामने रखी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई शिकायतों के बावजूद अब तक न तो किसी प्रकार की ठोस जांच हुई है और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई की गई अग्नि सत्याग्रह की चेतावनी के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गांव की सड़कों, नालियों, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बदहाल बताई जा रही है इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएगा और क्या पंचायत स्तर पर हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

अग्नि सत्याग्रह की चेतावनी से प्रशासनिक अमले पर दबाव बढ़ा है और ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button