खबरप्रयागराज

माघ मेले के योग शिविर में देशभक्ति का माहौल, सेक्टर–7 अरैल घाट पर मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

माघ मेले के योग शिविर में देशभक्ति का माहौल, सेक्टर–7 अरैल घाट पर मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

प्रयागराज | माघ मेला 2026 के अवसर पर संगम क्षेत्र के सेक्टर–7 अरैल घाट स्थित चक्र माधव मार्ग, स्नान संपर्क घाट संख्या–4 पर संचालित योग शिविर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। आयोजन प्रयागराज समाज उत्थान समिति कचरी करछना प्रयागराज द्वारा किया गया, जिसकी अगुवाई समाजसेवी डॉ. कुलभूषण सिंह पटेल ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नैनी मंडल महामंत्री दिनेश सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा नैनी मंडल अध्यक्ष धनंजय उर्फ नीलू पटेल रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा योगशिविर में नियमित रूप से योगाभ्यास करने वाले बच्चों को योग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला प्रतिनिधि शरद मिश्र का अवतरण दिवस भी मनाया गया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं सूरत से आए अग्नि अखाड़ा के महंत सच्चिदानंद महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातन एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रहकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए डॉ. कुलभूषण सिंह पटेल ने बड़ी संख्या में उपस्थित कल्पवासियों, सफाई कर्मियों, बच्चों और पत्रकारों को सम्मानित किया। सभी को माला, अंगवस्त्र, पूजा मैट और मास्क का पैकेट वितरित किया गया कार्यक्रम में अशोक सिंह, धनराज सिंह, विवेक कुमार पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह आयोजन योग, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संगम बनकर सामने आया।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button