खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली DEO ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा – मीडिया की भूमिका सीमित करने का नहीं था उद्देश्य

सिंगरौली DEO ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा – मीडिया की भूमिका सीमित करने का नहीं था उद्देश्य

सिंगरौली :: बृज भूषण सिंह

सिंगरौली। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सिंगरौली द्वारा 25 जून 2026 को जारी आदेश को लेकर उठे विवाद के बाद अब विभाग की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है। 26 जून 2026 को जारी स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया गया कि पूर्व में जारी आदेश का उद्देश्य किसी भी प्रकार से मीडिया की भूमिका को सीमित करना नहीं था DEO कार्यालय ने कहा कि संबंधित आदेश कुछ प्राचार्यों द्वारा की गई शिकायतों के बाद जारी किया गया था। इसका मकसद केवल विद्यालय परिसरों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षण कार्य को निर्बाध बनाए रखना था, ताकि बिना सक्षम अनुमति कोई बाहरी व्यक्ति विद्यालय में प्रवेश न कर सके स्पष्टीकरण में यह भी कहा गया कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को विद्यालयों में प्रवेश से वंचित नहीं किया गया है, बल्कि आदेश केवल कथित एवं अनधिकृत हस्तक्षेपों को रोकने के उद्देश्य से जारी किया गया था जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने यह भी दोहराया कि वह स्वतंत्र एवं उत्तरदायी पत्रकारिता का पूर्ण सम्मान करता है तथा आरटीई एक्ट 2009 की धारा 29(2) और संविधान के अनुच्छेद 19(1)(A) के तहत अभिव्यक्ति एवं प्रसार के अधिकारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है विभाग ने समस्त मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थानों से अपेक्षा की है कि जारी स्पष्टीकरण को सही संदर्भ में देखा जाए इस पूरे मामले में पहले जारी आदेश के बाद मीडिया जगत में नाराजगी देखी गई थी, जिसके बाद DEO कार्यालय को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button