खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन। डिजिटल प्रशिक्षण को शत-प्रतिशत पूरा करने का संकल्प

सिंगरौली भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन। डिजिटल प्रशिक्षण को शत-प्रतिशत पूरा करने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला सिंगरौली कार्यालय में आज ‘संस्मरण पखवाड़ा’ के तहत एक विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, यह सम्मेलन इसी श्रृंखला का एक प्रमुख हिस्सा रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सीधी संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की । विशेष अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री सीमा जायसवाल, बरगवां नगर परिषद की अध्यक्ष प्रमिला वर्मा और चितरंगी जनपद अध्यक्ष सिया दुलारी साकेत मुख्य रूप से उपस्थित मंच पर आसीन रहे।

संगठन और सरकार में बढ़ी आधी आबादी की ताकत, हर कार्यकर्ता का ख्याल रखती है भाजपा: मंत्री राधा सिंह

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं पंचायत व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन में सबसे पहले सिंगरौली जिले के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और मजबूती से करने के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संगठन में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व पर गर्व जताते हुए मंत्री राधा सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसने न केवल राजनीति और संगठन में, बल्कि देश और राज्य के विकास में भी महिलाओं (मातृशक्ति) की भागीदारी को सबसे आगे रखा है। आज संगठन और सरकार के शीर्ष पदों पर महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि भाजपा महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है, जहाँ अंतिम पंक्ति में बैठे एक-एक जमीनी कार्यकर्ता के मान-सम्मान और हितों का पूरा ख्याल रखा जाता है।

मंत्री ने गिनाईं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न क्रांतिकारी और कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से कार्यकर्ताओं के सामने रखा:

लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना: उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ ने करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ बेटियों की शिक्षा से लेकर उनकी शादी तक के सफर को सुगम बना रही है ग्रामीण विकास व स्व सहायता समूह: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उन्होंने रेखांकित किया कि गांवों में आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाएं अब स्वयं का रोजगार स्थापित कर लखपति दीदी बन रही हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ और किसान कल्याण योजना: युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी ‘सीखो-कमाओ योजना’ और किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ (जिसके तहत किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है

नेहरू की तुष्टिकरण नीतियों के खिलाफ डॉ. मुखर्जी ने दिया था इस्तीफा: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि आज भाजपा का जो विशाल वटवृक्ष हमें दिखाई दे रहा है, उसकी नींव और बीज हमारे पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही रोपा था। कश्मीर मुद्दे पर नेहरू की गलत नीतियों के विरोध में डॉ. मुखर्जी ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का ऐतिहासिक नारा दिया। सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 जैसे काले कानून को उखाड़ फेंका है, जो डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है

सांसद ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाएं; कहा— अंत्योदय ही हमारा मूल मंत्र।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को विस्तार से साझा करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन), आयुष्मान भारत योजना (5 लाख तक का मुफ्त इलाज), प्रधानमंत्री आवास योजना व उज्ज्वला योजना (पक्के मकान और मुफ्त गैस कनेक्शन), पीएम सूर्य घर योजना (मुफ्त बिजली) और जन धन योजना के तहत सीधे गरीबों के खातों में राशि पहुंचाने (DBT) जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों को जीवन में उतारें कार्यकर्ता: विनोद यादव जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन संघर्षों को रेखांकित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रवाद की भावना को अपनी कार्यपद्धति में उतारें और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएं।

6 जुलाई तक डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को शत-प्रतिशत पूर्ण करें: सुंदर लाल शाह

इससे पहले, जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने स्वागत भाषण दिया और 23 जून से चल रहे सांगठनिक कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट साझा की। जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय संगठन की मंशानुसार चल रहे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की जानकारी देते हुए 6 जुलाई (डॉ. मुखर्जी की जन्मजयंती) तक इस कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का आह्वान किया कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संस्मरण पखवाड़ा की जिला प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता ने किया तथा कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सह-संयोजक अशोक शाह ने किया। सम्मेलन में जिला भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों से लेकर बूथ स्तर तक के सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button