पंचायती राज दिवस पर विकास का संकल्प: जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों की बैठक में गांवों को सशक्त बनाने पर जोर
पंचायती राज दिवस पर विकास का संकल्प: जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों की बैठक में गांवों को सशक्त बनाने पर जोर

कटनी: दिनेश पुरी गोस्वामी
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों ने पंचायतों की भूमिका और ग्रामीण विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ग्रामीण विकास, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर गंभीरता से अपनी बात रखी। उनके द्वारा पंचायतों के समग्र विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहना की कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित जिले भर के सरपंच, सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित ग्रामीण विकास एवं पंचायत सशक्तिकरण की योजनाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके सक्रिय नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की कार्यक्रम में विशेष रूप से सराहना की गई।













