कटनीखबरमध्य प्रदेश

कटनी में सवालों के घेरे में यातायात प्रभारी: ‘AAP’ जिला अध्यक्ष का हमला—SP से मांगा जवाब

कटनी में सवालों के घेरे में यातायात प्रभारी: ‘AAP’ जिला अध्यक्ष का हमला—SP से मांगा जवाब

कटनी: मनोज सिंह परिहार

कटनी जिले में यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मोर्चा खोल दिया है आप जिला अध्यक्ष का आरोप है कि राहुल पांडे से जुड़े कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे पूरे जिले में चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

बताया गया कि—

बिना विभागीय अनुमति विदेश यात्रा का मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंच चुका है वर्ष 2023-24 की जांच में उन्हें ड्यूटी से गायब पाया गया, जिसकी रिपोर्ट 24/05/2024 को सौंप दी गई इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सबसे बड़ा सवाल

क्या नियम सिर्फ आम कर्मचारियों के लिए ही हैं इसके साथ ही राहुल पांडे पर मां के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और रिसोर्ट खरीदने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

कटनी पुलिस अधीक्षक से सीधे सवाल: जांच रिपोर्ट पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

बिना अनुमति विदेश यात्रा पर क्या कदम उठाए गए?  संदिग्ध संपत्तियों की जांच कब होगी?

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने साफ कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है अब जिले की जनता जवाब चाहती है… और जवाब देना ही होगा।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button