खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस में रातों-रात बड़ा फेरबदल: जयंत चौकी प्रभारी बदले, अब किसकी बारी?

सिंगरौली पुलिस में रातों-रात बड़ा फेरबदल: जयंत चौकी प्रभारी बदले, अब किसकी बारी?

सिंगरौली | मोरवा/जयंत | अजय शर्मा

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पुलिस महकमे में लगातार हो रहे तबादलों ने एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। मोरवा थाना प्रभारी के ट्रांसफर के बाद अब पुलिस अधीक्षक (SP) की सीधी नजर जयंत पुलिस चौकी पर पड़ी है, जहां रातों-रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव कर दिया गया जानकारी के मुताबिक, जयंत पुलिस चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार को अचानक चौकी से हटा दिया गया खास बात यह रही कि उन्हें पुलिस लाइन अटैच करने के बजाय सीधे मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित थाना बरगवां भेज दिया गया। इस निर्णय ने पुलिस विभाग के अंदर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।वहीं, जयंत चौकी की कमान बिना किसी देरी के उप निरीक्षक अरुण सिंह को सौंप दी गई यह आदेश भी देर रात जारी हुआ, जिससे पूरे जिले के पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

क्यों खास है यह बदलाव?

सूत्रों के अनुसार, अरुण सिंह को जयंत चौकी का प्रभार देने की चर्चा पहले से ही चल रही थी माना जा रहा है कि यह फैसला पहले से तय था और मौके का इंतजार किया जा रहा था।

पुलिस महकमे में बढ़ी बेचैनी

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के बीच खलबली मच गई है अब हर अधिकारी के मन में एक ही सवाल है —

“अगला नंबर किसका? क्या संकेत दे रहा है यह कदम? इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दो तरह की चर्चाएं तेज हैं—

क्या एसपी सिंगरौली किसी बड़े प्रशासनिक या राजनीतिक दबाव में हैं?

या फिर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है?

लाइन में बैठे अधिकारियों पर भी नजर?

पुलिस लाइन में लंबे समय से तैनात सैकड़ों उप निरीक्षक भी अब उम्मीद लगाए बैठे हैं सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें भी जल्द ही मौके दिए जाएंगे?

क्या एसपी नए चेहरों को मैदान में उतारकर पुलिसिंग में बदलाव लाने की रणनीति बना रहे हैं?

अनोखी कल्पना की ओर से संदेश….

फिलहाल अनोखी कल्पना की तरफ से नव नियुक्त जयंत पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अरुण सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में जयंत क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव मिलेगा

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button