खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड क्रमांक 44 में कांग्रेस की बैठक संपन्न, ब्रजेश शर्मा बने वार्ड अध्यक्ष

वार्ड क्रमांक 44 में कांग्रेस की बैठक संपन्न, ब्रजेश शर्मा बने वार्ड अध्यक्ष

सिंगरौली। जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष उग्रसेन शर्मा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 44 में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिंगरौली प्रवीण सिंह चौहान उपस्थित रहे बैठक का मुख्य उद्देश्य पोलिंग बूथ कमेटियों के गठन एवं वार्ड अध्यक्ष की टीम को लेकर चर्चा करना था। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ब्रजेश शर्मा को वार्ड क्रमांक 44 का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान द्वारा वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहमति से की गई कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रामसकल शर्मा, मुकेश शर्मा, ब्रजेश शर्मा, श्यामा चरण शर्मा, संजय शर्मा, उग्रसेन शर्मा, चंद्रावली शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। चर्चा में यह मुद्दा प्रमुखता से सामने आया कि कांग्रेस के प्रति लंबे समय से समर्पित कई कार्यकर्ताओं को आज तक वह सम्मान नहीं मिल पाया है, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा सहयोग नहीं मिल पाने से कार्यकर्ताओं में निराशा उत्पन्न होती है इन सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि, “पहले संगठन का सिस्टम कैसा था, यह मैं नहीं जानता। आज मैं शहर अध्यक्ष हूँ और आगे कौन होगा यह भी निश्चित नहीं है, लेकिन मेरा स्पष्ट प्रयास रहेगा कि कांग्रेस संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाए। मैं हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने का पूरा प्रयास करूंगा और संगठन के लिए जी-जान से काम करूंगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पोलिंग बूथ कमेटियों का गठन कर उन्हें संगठन से जोड़ा जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस और अधिक सशक्त बन सके। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संकल्प के साथ किया गया।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button