राज्य मंत्री के वायरल वीडियो ने छेड़ी ‘सनातन मर्यादा बनाम सत्ता’ की तीखी बहस
होली मिलन समारोह में भोजपुरी गीतों पर नृत्य करते वीडियो से उठे बड़े सवाल-

सिंगरौली/चितरंगी आरपी सोनी
सिंगरौली से सामने आया एक वायरल वीडियो अब केवल होली की मस्ती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सनातन परंपराओं के सम्मान और जन प्रतिनिधियों की सार्वजनिक मर्यादा को लेकर नई और तीखी बहस का कारण बन गया है। मध्य प्रदेश सरकार की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री राधा सिंह का डीजे पर भोजपुरी गीतों की धुन पर नृत्य करते वीडियो वायरल होने के बाद अब क्षेत्र में यह सवाल और भी तेज़ी से उठने लगा है कि धार्मिक आयोजनों में जमीन पर बैठने से परहेज करने वाली मंत्री मंच पर नृत्य कैसे करती दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना
है कि यह केवल एक वीडियो का मामला नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, सार्वजनिक आचरण और सत्ता के प्रभाव के बीच खड़ी होती दिख रही एक बड़ी सामाजिक बहस है, जिसने सिंगरौली से निकलकर अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सामने आया यह वीडियो अब केवल स्थानीय विवाद नहीं रहा, बल्कि सनातन परंपरा, जनप्रतिनिधियों की मर्यादा और सार्वजनिक आचरण को लेकर व्यापक और तीखी चर्चा का विषय बन गया है।
राज्य मंत्री राधा सिंह होली मिलन समारोह-
में भोजपुरी गीतों की धुन पर समर्थकों के साथ नृत्य करती दिखाई दीं। वीडियो सामने आने के बाद अब यह मामला सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक गरमा गया है। विवाद तब और गहरा गया जब स्थानीय लोगों ने यह सवाल उठाना शुरू कर दिया कि धार्मिक आयोजनों में जमीन पर बैठने से परहेज करने वाली मंत्री सार्वजनिक मंच पर डीजे की धुन पर कैसे नृत्य करती दिखाई दे रही हैं।
सनातन परंपरा बनाम सत्ता का व्यवहार-
स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि कई बार गांवों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के कार्यक्रमों में परंपरा के अनुसार जमीन पर बैठने का आग्रह किया गया, लेकिन मंत्री ने कथित रूप से पैरों में दर्द का हवाला देते हुए ऐसा करने में असमर्थता जताई। अब वही मंत्री होली मिलन समारोह में मंच पर नृत्य करती दिखाई दीं तो यह सवाल और भी तेज़ हो गए कि क्या यह सुविधा अनुसार आचरण है या सत्ता के प्रभाव में बदलती मर्यादा?
वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी गर्मी-
सिंगरौली-चितरंगी क्षेत्र स्थित मंत्री निवास में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच डीजे पर बज रहे भोजपुरी गीतों की धुन पर मंत्री झूमती दिखाई देती हैं। कार्यक्रम में मस्ती और नृत्य का माहौल रहा, लेकिन वीडियो सामने आते ही इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। राजनीतिक विरोधियों ने इसे जन प्रतिनिधि के आचरण और पद की गरिमा से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं।
गांवों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस-
सिंगरौली और चितरंगी क्षेत्र के गांवों में यह मामला अब जोरदार चर्चा का विषय बन गया है। वहीं कुछ लोग इसे सामान्य होली उत्सव बता रहे हैं, जबकि कई सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग इसे सनातन परंपराओं के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली छोटी-सी घटना भी बड़े राजनीतिक और सामाजिक विमर्श का कारण बन जाती है।












