बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

पावर ग्रिड अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज कोतवाली घेराव का ऐलान

पावर ग्रिड अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज कोतवाली घेराव का ऐलान

बैढ़न (सिंगरौली)। पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारियों, ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच : टीम रक्षक भारत ने रविवार को कोतवाली घेराव और धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार दोपहर 2 बजे चाचा नेहरू पार्क, शिवधाम मंदिर (उत्कृष्ट विद्यालय के सामने), बैढ़न में लोगों का जुटान होगा, जिसके बाद रैली निकालकर कोतवाली का घेराव किया जाएगा संगठन की प्रमुख मांग है कि पावर ग्रिड कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदार राहुल पाण्डेय और संबंधित पटवारी के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही रेनु शाह, राधिका शाह और भास्कर मिश्रा पर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताते हुए उन्हें निरस्त करने की मांग भी उठाई गई है आयोजकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आंदोलन जनहित, न्याय और निर्दोष लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है…

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button