खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व के नेतृत्व में थाना नवानगर पुलिस द्वारा एनसीएल खदान से चोरी करने के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बोलेरो सहित तीन नग रोलर जप्त की गई है

घटना का विवरण – दिनांक 22.03.2026 को फरियादी आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर एनसीएल ईस्ट खदान मे पैकेज बी के पास से बोलेरो क्रमांक एमपी 66 जेड बी 6998 से चालक लालबाबू सिह बोलेरो मे डोजर का तीन नग रोलर कीमती 15000/- रुपये का चोरी करके ले जा रहे को पकडकर पुलिस द्वारा बोलेरो सहित मय अवैध डोजर का तीन नग रोलर कीमती 15000/- रुपये का मशरुका जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 0054/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थान नवानगर निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, प्र.आर.149 मोहित सिह, प्रधान आरक्षक 305 प्रवीण सिंह, आरक्षक 570 दिलीप धाकड़,आर.597 विकास तोमर एवं आरक्षक 82 अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button