कटनीखबरमध्य प्रदेश

कटनी के युवा नेता अजय गोटिया को बड़ी जिम्मेदारी: बने प्रदेश अध्यक्ष, जिले में जश्न का माहौल

कटनी के युवा नेता अजय गोटिया को बड़ी जिम्मेदारी: बने प्रदेश अध्यक्ष, जिले में जश्न का माहौल

दिनेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट

कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र से जुड़े संघर्षशील और जुझारू नेता अजय गोटिया को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद, नई दिल्ली ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद बड़वारा सहित पूरे कटनी जिले में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने अजय गोटिया को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया है अजय गोटिया लंबे समय से जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं और पंचायत स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनकी इस नियुक्ति को उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और जमीनी जुड़ाव का परिणाम माना जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से अब पंचायत स्तर की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी इस मौके पर अजय गोटिया ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को बुलंद करेंगे।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button