खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

पिडरवाह जंगल में मिले शव के हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार पति ही निकला हत्यारा

पिडरवाह जंगल में मिले शव के हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार पति ही निकला हत्यारा

सिंगरौली पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिडरवाह चितरवई जंगल में 06-07 दिन पुराना उम्र करीबन 30 वर्ष की औधे मुह सिर पर महरूम रंग का दुपट्टा से ढकी हुई अज्ञात महिला का शव पडा है। प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मौके पर बरगवां पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर शव के पास पडे झोले में कपडे व एक मोबाईल का खाली डिब्बा एवं जिला अस्पताल बैढन की ओपीडी पर्ची जिसपर मृतिका नाम अंकित होना पाया गया। जिस आधार पर मृतिका के परिजनों को सूचना दिया जाकर मृतिका की शिनाख्त कराई गई। मृतिका के शव का पीएम जिला अस्पताल बैढन भेजा गया, शव डिस्कम्पोज हो जाने के कारण पी.एम. कराने हेतु एसजीएमएच रीवा रेफर किया गया। थाना बरगवां में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। घटना स्थल पर मिले मृतिका के शव का निरीक्षण किया गया पाया गया कि मृतिका के शव को दुपट्टा से ढका गया था एवं घटना स्थल के आस पास बरामद सबूतों के आधार पर व मृतिका के परिजनों के कथन के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का पति आरोपी जहरूद्दीन निवासी चिनगी टोला करीब 02 पूर्व दूसरी पत्नी घर ले आया था जिसके कारण मृतिका व आरोपी पति के बीच आये दिन मारपीट झगडा किया जाता रहा है एवं मृतिका को घर से निकाल कर माजन मोड बैढन में किराये के कमरे में रखा गया था। प्राप्त जानकारी के आधार पर बैढन बैढन शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा, शव निरीक्षण, घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य, परिजनों व चश्मदीद साक्षी के कथनों के आधार पर आरोपी जहरूद्दीन के विरूद्ध अपराध क. 146/26 धारा 103(1), 238 (a) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा श्री गौरव सिंह राजपूत व पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हेमंत सिंह के आदेशानुसार सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री व अति. पु.अ. श्री सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में आरोपी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही व तत्काल गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी सिंगरौली श्री गौरव पाण्डेय के हमराह पुलिस टीम गठित की गई एसडीओपी सिंगरौली श्री गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में मो. समीर थाना प्रभारी बगरवां द्वारा अपराध की विवेचना की गई विवेचना के दौरान आरोपी की पता साजी की जाकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जो जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने करीब 02 वर्ष पहले दूसरा विवाह किया है, विवाह के प्श्चात पहली पत्नी मृतिका के द्वारा आये दिन झगडा विवाद किया जाने लगा था जिससे परेशान होकर वह पहली पत्नी को माजन मोड बैढन में किराये के मकान लेकर रखा हुआ था किन्तु मृतिका पिछले कई दिनों से पति के साथ उसके घर में रहने का दबाव बना रही थी। जिससे वह परेशान होकर मृतिका की हत्या करने की योजना बनाई और दिनांक 13.03.2026 को मृतिका को बैढन से अपनी मोटर सायकल से परसौना, गदसा, पिपराझापी होते हुए चतरवई पिडरवाह जंगल में ले जाकर गला दबा कर हत्या कर दिया एवं उसका सामान मौके पर ही छोड कर मृतिका का मोबाईल लाकर काचन डैम गदसा नहर में फेक दिया। एवं मृतिका के परिजनों के पूछे जाने पर मृतिका को बिना बताये कही चले जाने की बात बताई। आरोपी के बताये अनुसार मेमोरण्डम कथन लेख किया गया एवं घटना स्थल से नमकीन का पैकेट, मृतिका का दुपट्टा, पानी का बाटल जप्त किया गया एवं आरोपी के घर से मृतिका का मोबाईल, घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया। बाद आरोपी को दिनांक 21.03.2026 को गिरफ्‌तार कर न्यायालय पेश किया जाकर जिला जेल पचौर में दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक मो. समीर, सउनि वीरेन्द्र त्रिपाठी, श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रआर. सुनील सिंह, विपिन तोमर, नन्दकिशोर बागरी, फूल सिंह, आर. अरविन्द यादव, चन्द्रकेश यादव, अरूणेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button