खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
नशे में ट्रक-ट्रेलर दौड़ाकर लोगों की जान से खेल रहे थे चालक! सिंगरौली ट्रैफिक पुलिस का आधी रात ऑपरेशन — 12 वाहन जब्त, लाइसेंस होंगे सस्पेंड”
नशे में ट्रक-ट्रेलर दौड़ाकर लोगों की जान से खेल रहे थे चालक! सिंगरौली ट्रैफिक पुलिस का आधी रात ऑपरेशन — 12 वाहन जब्त, लाइसेंस होंगे सस्पेंड”

सिंगरौली की सड़कों को कुछ लापरवाह चालक मौत का मैदान बनाने पर तुले हुए थे। शराब के नशे में भारी वाहन दौड़ाकर ये चालक न सिर्फ अपनी बल्कि आम लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे थे लेकिन इस बार यातायात पुलिस ने आधी रात जाल बिछा दिया। निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराने ट्रैफिक तिराहे पर हुई सख्त चेकिंग में 10 ट्रक और 2 ट्रेलर के चालक नशे में धुत मिले पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहनों को जब्त कर न्यायालय भेज दिया और अब इन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित कराने की तैयारी है।
🚨 सवाल यह है:
जब शराब पीनी ही है तो स्टीयरिंग क्यों पकड़ते हैं?
एक नशे में चालक पूरे परिवार की जिंदगी उजाड़ सकता है।
यातायात पुलिस की सख्त चेतावनी —
👉 शराब पीकर वाहन चलाया तो वाहन भी जाएगा और लाइसेंस भी।












