कटनीखबरमध्य प्रदेश

कटनी स्कूल अग्निकांड: चार नोटिस के बाद भी नहीं जागा प्रबंधन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

कटनी स्कूल अग्निकांड: चार नोटिस के बाद भी नहीं जागा प्रबंधन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी, हादसे के 4 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं—अभिभावकों में आक्रोश

कटनी : मनोज सिंह परिहार

कटनी के जेपीवी डीएवी स्कूल में हुई आगजनी की घटना ने प्रशासनिक लापरवाही और सिस्टम की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं हादसे के चार दिन बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है नगर निगम कटनी के दस्तावेज बताते हैं कि स्कूल प्रबंधन को फायर सेफ्टी मानकों के पालन के लिए एक नहीं, बल्कि चार बार नोटिस जारी किए गए थे। 18 सितंबर 2023, 19 दिसंबर 2023, 20 दिसंबर 2024 और 17 अप्रैल 2026 को दिए गए नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि स्कूल में आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए इसके बावजूद, स्कूल प्रबंधन ने केवल कागजी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2024 को फायर प्लान का अनुमोदन लिया गया, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी न तो आवश्यक उपकरण लगाए गए और न ही फायर ऑडिट कराया गया। यह सीधे तौर पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी और बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ का मामला माना जा रहा है मंगलवार को हुई आगजनी में स्कूल की कंप्यूटर लैब जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। गनीमत रही कि घटना स्कूल समय के बाहर हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यही कारण है कि अब अभिभावक और स्थानीय नागरिक प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं लोगों का कहना है कि जब बार-बार चेतावनी के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि जिम्मेदारी से बचने की कोशिश भी हो सकती है। चार दिन बीत जाने के बाद भी फायर सेफ्टी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का मौके पर न पहुंचना स्थिति को और गंभीर बना रहा है अब मांग उठ रही है कि केवल नोटिस जारी करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नियमों के तहत ऐसी स्थिति में स्कूल की मान्यता रद्द करने, परिसर को सील करने और आर्थिक दंड लगाने का प्रावधान है सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है? या फिर इस मामले में भी कार्रवाई फाइलों तक ही सीमित रह जाएगी।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button