कटनीखबरमध्य प्रदेश

कटनी में स्व-सहायता समूह की पुकार: कोविड में 50 हजार पौधे सप्लाई, आज तक नहीं मिला भुगतान

कटनी में स्व-सहायता समूह की पुकार: कोविड में 50 हजार पौधे सप्लाई, आज तक नहीं मिला भुगतान

दिनेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट

कटनी जिले के बड़वारा जनपद अंतर्गत ग्राम बैरगमा नंबर 01 में संचालित दुर्गा स्व-सहायता समूह ने बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। समूह की महिलाओं का आरोप है कि वर्ष 2020 के कोविड काल में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब 50 हजार पौधों की नर्सरी तैयार कर विभिन्न ग्राम पंचायतों को सप्लाई की गई थी, लेकिन आज तक उनका भुगतान नहीं किया गया है समूह की अध्यक्ष खुशबू सिंह और सचिव रोशनी दाहिया के नेतृत्व में यह नर्सरी तैयार की गई थी। समूह के अनुसार, तैयार पौधों को बहोरीबंद, कटनी, ढीमरखेड़ा, रीठी और विजयराघवगढ़ जनपदों की ग्राम पंचायतों में वितरित किया गया था महिलाओं का कहना है कि उन्होंने शासन की योजना के तहत कड़ी मेहनत कर पौधे तैयार किए और समय पर सप्लाई भी की, लेकिन संबंधित जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों द्वारा अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे समूह की आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।समूह की सदस्य अनीता बाई, प्रेम बाई, मान बाई, ललिता बाई, सुल्तान बाई, सुखिया बाई और रामरती बाई सहित अन्य महिलाओं ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है महिलाओं ने आवेदन में उल्लेख किया है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो समूह को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि कोविड-19 जैसी कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने मेहनत कर नर्सरी तैयार की और शासन के निर्देशानुसार सप्लाई दी, लेकिन वर्षों बाद भी भुगतान लंबित है।

इनका कहना है:

बड़वारा ब्लॉक हेड सूर्य प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि भुगतान पहले ही किया जा चुका है, फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है जिला हेड शबाना बेगम ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर विस्तृत जांच कराई जाएगी और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब तक ठोस कार्रवाई करता है और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उनका हक कब तक मिल पाता है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button