बरगवां हत्याकांड का पर्दाफाश: धारदार हथियार से हमला कर ली युवक की जान, चार आरोपी सलाखों के पीछे
बरगवां हत्याकांड का पर्दाफाश: धारदार हथियार से हमला कर ली युवक की जान, चार आरोपी सलाखों के पीछे

सिंगरौली : बरगवां थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 की रात ग्राम पचौर निवासी संदीप यादव (20 वर्ष) पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित किया पुलिस ने भोला नाथ पनिका (39), सोमनाथ पनिका (19), पूजा पनिका (20) और मुन्नी देवी पनिका (40) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।












