कटनीखबरमध्य प्रदेश

सियासत से ऊपर दिखा सौहार्द: ईदगाह में गले मिलते दिखे कांग्रेसी, भाईचारे का दिया बड़ा संदेश”

सियासत से ऊपर दिखा सौहार्द: ईदगाह में गले मिलते दिखे कांग्रेसी, भाईचारे का दिया बड़ा संदेश”

कटनी ‘ शहर में ईद-उल-फितर का पावन पर्व इस बार सिर्फ एक धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक एकता, गंगा-जमुनी तहज़ीब और राजनीतिक संदेश का भी सशक्त मंच बनकर उभरा। जहां एक ओर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा कर मुस्लिम समुदाय ने अमन और खुशहाली की दुआ मांगी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस परिवार ने भी इस मौके को सौहार्द की मिसाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आदर्श कॉलोनी स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचे। यहां उन्होंने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर न सिर्फ ईद की मुबारकबाद दी, बल्कि यह संदेश भी दिया कि समाज को बांटने वाली ताकतों के बीच आज भी भाईचारा जिंदा है। यह दृश्य अपने आप में उन लोगों के लिए जवाब था जो धर्म और जाति के नाम पर दीवारें खड़ी करने में लगे रहते हैं ईदगाह से लौटने के बाद अमित शुक्ला और उनके साथियों ने विभिन्न मुस्लिम परिवारों के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं। यह पहल महज औपचारिकता नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने की एक सशक्त कोशिश मानी जा रही है अमित शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि “ईद-उल-फितर सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम है। जब देश में नफरत की राजनीति हावी करने की कोशिशें हो रही हों, ऐसे समय में इस तरह के पर्व हमें याद दिलाते हैं कि हमारी असली ताकत हमारी एकता है उन्होंने आगे कहा कि हर धर्म, हर समुदाय के लोग जब एक साथ खड़े होते हैं, तभी एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण संभव होता है। यह त्योहार हमें यही सिखाता है कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, डॉ. नरेंद्र राय, मुन्ना कुशवाहा, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, जाफर भाईजान, कैयूम भाईजान, दानिश, गुड्डा भाई, अभय खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे कटनी में इस बार की ईद ने यह साफ कर दिया कि चाहे हालात जैसे भी हों, आम जनता और सामाजिक संगठनों के बीच भाईचारा और सौहार्द की भावना आज भी मजबूत है—और यही भारत की असली पहचान भी है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button