बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के चर्चित ब्लैकमेल केस में उठे बड़े सवाल क्या पूरी सच्चाई अभी बाकी है?

डॉक्टर, ब्लैकमेल और वायरल वीडियो का विवाद — एफआईआर से आगे क्या है असली सच?

सिंगरौली : जिले में चर्चाओं का केंद्र बने डॉक्टर अभिषेक मेहता से जुड़े कथित ब्लैकमेल और वसूली मामले ने अब केवल एक आपराधिक प्रकरण की सीमा पार कर सामाजिक, नैतिक और प्रशासनिक बहस का रूप ले लिया है। पुलिस द्वारा महिला और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद जहां एक पक्ष डॉक्टर को पीड़ित बताकर न्याय की मांग कर रहा है, वहीं समाज का एक बड़ा वर्ग यह सवाल भी उठा रहा है कि क्या हर कहानी का दूसरा पक्ष सामने आना जरूरी नहीं है  सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि पुलिस ने किसके खिलाफ मामला दर्ज किया…सवाल यह भी है कि क्या हर कहानी का दूसरा पक्ष सामने आना जरूरी नहीं है डॉक्टर अभिषेक मेहता की शिकायत में जो बातें सामने आईं, उसमें ब्लैकमेल, पैसे की मांग, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और झूठे केस में फंसाने जैसी गंभीर बातें लिखी गईं पुलिस ने उसी आधार पर अपराध कायम किया और कार्रवाई भी हुई। कानून अपना काम करेगा, अदालत सच और झूठ का फैसला करेगी लेकिन समाज को यह भी समझना होगा कि कोई भी व्यक्ति पूरी तरह “दूध का धुला” नहीं होता अगर एक महिला और एक युवक पर सवाल उठ रहे हैं, तो यह भी पूछा जाएगा कि आखिर एक शादीशुदा डॉक्टर ऐसी परिस्थिति तक पहुंचे ही क्यों? वीडियो कॉल, निजी बातचीत और रिकॉर्डिंग जैसी चीजें अचानक नहीं हो जातीं हर रिश्ते और हर विवाद के पीछे कुछ निर्णय ऐसे होते हैं, जो बाद में बड़ी मुसीबत बन जाते हैं यह मामला सिर्फ अपराध का नहीं, बल्कि चरित्र, भरोसे और जिम्मेदारी का भी है हो सकता है डॉक्टर ब्लैकमेल का शिकार हुए हो हो सकता है उन्हें फंसाने की साजिश हुई हो… लेकिन यह भी सच है कि अगर शुरुआत में सीमाएं न टूटतीं, तो शायद मामला यहां तक नहीं पहुंचता इसलिए जरूरी है कि समाज एक पक्षीय फैसला न सुनाए न महिला को बिना जांच के दोषी ठहराना सही है न डॉक्टर को पूरी तरह मासूम बताना सच्चाई अदालत तय करेगी, लेकिन यह घटना समाज को एक बड़ा संदेश जरूर देती है— गलत संगत, निजी कमजोरियां और सोशल मीडिया पर की गई छोटी लापरवाहियां, जिंदगी की सबसे बड़ी बदनामी बन सकती हैं ईमानदार डॉक्टर वही है जो सिर्फ अस्पताल में नहीं, बल्कि अपने निजी जीवन में भी मर्यादा और जिम्मेदारी निभाए और अगर डॉक्टर सच में ब्लैकमेल का शिकार हैं, तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए… लेकिन साथ ही समाज को यह भी समझना होगा कि हर प्रतिष्ठित चेहरा पूरी तरह निर्दोष हो, यह जरूरी नहीं इस पूरे मामले में एक बात पुलिस प्रशासन को लेकर भी सामने आती है जब कोई प्रभावशाली व्यक्ति, डॉक्टर, व्यापारी या आम नागरिक शिकायत लेकर थाने पहुंचता है, तो पुलिस का पहला काम निष्पक्ष जांच करना होता है — न किसी के दबाव में आना, न किसी की छवि देखकर फैसला करना पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करना यह दिखाता है कि पुलिस इस केस को गंभीर मान रही थी शिकायत, कॉल रिकॉर्ड, ऑडियो-वीडियो और बयान के आधार पर अपराध कायम किया गया लेकिन किसी भी मामले में केवल एफआईआर ही अंतिम सत्य नहीं होती असली सत्य विवेचना, डिजिटल साक्ष्य और अदालत के परीक्षण से सामने आता है आज समाज में एक बड़ी समस्या यह भी है कि कभी झूठे केस का डर दिखाकर वसूली होती है तो कभी पैसे और पहुंच के दम पर कमजोर पक्ष की आवाज दबा दी जाती है ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह सिर्फ “कार्रवाई” न करे, बल्कि “निष्पक्ष कार्रवाई करे अगर महिला और युवक ने ब्लैकमेल किया है, तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन अगर जांच में कहीं डॉक्टर की भूमिका, निजी संबंध या कोई छिपा पक्ष सामने आता है, तो उस पर भी पर्दा नहीं पड़ना चाहिए। कानून का तराजू एक तरफ झुकेगा, तो जनता का भरोसा टूटेगा सिंगरौली की जनता अब सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, पूरी सच्चाई चाहती है क्योंकि सच वही नहीं होता जो कैमरे के सामने बताया जाए सच वह होता है जो जांच और अदालत में टिक जाए और यही लोकतंत्र और कानून की असली ताकत है — न किसी को बेवजह बचाना, न किसी को बिना सच के फंसाना

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button