कटनीखबरमध्य प्रदेश

“जल बचाओ का बिगुल: खोहरी में जागरूकता रैली, मझगवाँ फाटक में ‘जल मंदिर’ से लोगों को राहत”

“जल बचाओ का बिगुल: खोहरी में जागरूकता रैली, मझगवाँ फाटक में ‘जल मंदिर’ से लोगों को राहत”

दिनेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट | कटनी

कटनी जिले में जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां “जल है तो कल है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन एवं नवांकुर संस्था दिव्यांगजन कल्याण समिति, पौसरा के सहयोग से यह अभियान लगातार गति पकड़ रहा है इसी कड़ी में 26 मार्च 2026 को ब्लॉक कटनी के सेक्टर क्रमांक 1 मझगवाँ फाटक अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान ग्रामीणों को जल के महत्व, संरक्षण और उसके सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई “जल है तो कल है” और “पानी बचाओ – जीवन बचाओ” जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा, जिससे लोगों में जागरूकता का माहौल बना इसके अगले ही दिन 27 मार्च 2026 को ग्राम मझगवाँ फाटक में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “जल मंदिर (प्याऊ)” का शुभारंभ किया गया। इस पहल से राहगीरों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था बेहद उपयोगी साबित होगी कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री राम पटेल, ग्राम मझगवाँ फाटक के सरपंच एवं समिति अध्यक्ष श्री संतोष निषाद, नवांकुर संस्था के प्रभारी श्री राजू यादव, अध्यक्ष श्री बाबू श्याम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के अध्यक्ष श्री शशीकांत पटेल, सचिव श्री अजीत पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे इस आयोजन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए अपील की गई कि जल का दुरुपयोग न करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन को सुरक्षित रखें।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button