नियमों को ठेंगा दिखाकर चल रहा था अवैध खनन, प्रशासन की रेड में माफियाओं का खेल बेनकाब रेत 3 पोकलेन मशीनें जब्त
सिंगरौली में अवैध खनन का काला खेल उजागर, कलेक्टर के आदेश पर बड़ी कार्रवाई

सिंगरौली: जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर संयुक्त टीम ने सहकार ग्लोबल के पक्ष में स्वीकृत ग्राम हरदी स्थित रेत खदान की जांच की जांच के दौरान पाया गया कि स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। यह सीधे तौर पर नियमों की खुली अनदेखी और प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देने जैसा मामला सामने आया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से 3 पोकलेन (PC) मशीनें जब्त कर लीं। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई यह कार्रवाई खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी देवसर के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री सुशील चौरसिया तथा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने पूरे क्षेत्र की गहनता से जांच करते हुए अवैध गतिविधियों को चिन्हित किया और मौके पर ही कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया प्रशासन द्वारा अब रेत की मात्रा का आंकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मध्य प्रदेश रेत खनिज नियम 2019 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी रहेगी। अब यह कार्रवाई साफ तौर पर दर्शाती है कि जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और नियमों को ताक पर रखकर काम करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
👉 अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर स्वीकृत क्षेत्र के बाहर इतने समय से अवैध खनन कैसे जारी था और इसके पीछे किन लोगों का संरक्षण था। क्या इस कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा — यह देखना बेहद अहम होगा।













