कटनी में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल: लाठीचार्ज, प्राइवेट पुलिस और एसपी की चुप्पी पर घिरी व्यवस्था
कटनी में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल: लाठीचार्ज, प्राइवेट पुलिस और एसपी की चुप्पी पर घिरी व्यवस्था

कटनी जिले के इंदिरा नगर, कुठला में हुए लाठीचार्ज मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने पुलिस अधीक्षक की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि घटना में घायल बारातियों पर ही मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि पीड़ित और घराती न्याय की गुहार लगा रहे हैं मामले को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों में से केवल दो एएसआई को ही लाइन अटैच किया गया है, जबकि अन्य जिम्मेदारों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कुठला थाना प्रभारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है, लेकिन उनकी जवाबदेही अब तक तय नहीं की गई है सबसे गंभीर आरोप यह सामने आया है कि थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने कथित तौर पर “प्राइवेट पुलिस” का इस्तेमाल किया। सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्हें इसका अधिकार किसने दिया? यदि लाठीचार्ज में निजी लोगों की भूमिका रही, तो उनके खिलाफ एफआईआर कब दर्ज होगी इसी बीच एक अन्य मामला भी चर्चा में है, जिसमें यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे पर बिना अनुमति थाईलैंड यात्रा करने का आरोप है। पुलिस मुख्यालय द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद, एसपी कटनी की ओर से अब तक कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय व सुरक्षा देने की बात कही है अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कटनी पुलिस पीड़ितों को न्याय दिला पाएगी या फिर आरोपियों को संरक्षण मिलता रहेगा? जिले की जनता की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।













