कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 वर्षीय नाबालिग को आरोपी के चंगुल से सकुशल छुड़ाया, और परिजन को सुपुर्द किया
बैढ़न पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 वर्षीय नाबालिग को आरोपी के चंगुल से सकुशल छुड़ाया, और परिजन को सुपुर्द किया

सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम. के निर्देशन में थाना बैढ़न कोतवाली पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया मामले में आरोपी शाहबाज खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बैढ़न/कोतवाली के अपराध क्रमांक 643/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृत बालिका की तत्काल दस्तयाबी हेतु कार्रवाई शुरू की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति की निगरानी में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार और थाना बैढ़न पुलिस टीम को इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली संक्षिप्त विवरण के अनुसार दिनांक 26.05.26 को फरियादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना बेड़न में दर्ज कराई गई। जांच के दौरान परिजनों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि वर्ष 2023 में भी शाहबाज खान द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना सामने आई थी और पुनः उसी पर संदेह व्यक्त किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने संदिग्ध और उसके परिजनों से पूछताछ की जानकारी में सामने आया कि दिनांक 15.05.26 को शाहबाज घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था पुलिस ने साइबर सेल सिंगरौली की सहायता से मोबाइल सीडीआर और अन्य तकनीकी जानकारियां जुटाईं। लगातार लोकेशन ट्रैकिंग और पतासाजी के दौरान आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलीं इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया प्रकरण में पुलिस द्वारा धारा 87, 64(2)(एम) बीएनएस, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी शाहबाज खान को गिरफ्तार किया गया
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उप निरीक्षक उदय करीहार, सउनि शिवकांत बारी, प्रधान आरक्षक आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय एवं साइबर सेल सिंगरौली टीम की सराहनीय भूमिका रही…












