खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में रेत माफियाओं का बढ़ा आतंक साकार ग्लोबल की फ्लाइंग टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ बरगवां पुलिस ने की कार्यवाही

सिंगरौली में रेत माफियाओं का आतंक साकार ग्लोबल की फ्लाइंग टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ बरगवां पुलिस ने की कार्यवाही

सिंगरौली: जिले में अवैध रेत कारोबार और उससे जुड़े माफियाओं का हौसला लगातार बुलंद होता दिखाई दे रहा है जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रेत ठेकेदार कंपनी साकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फ्लाइंग टीम पर माफिया एवं असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फ्लाइंग टीम ने देवसर के मजौना चंदवार क्षेत्र से बिना टीपी की अवैध रेत लेकर जाने वाले ट्रिपर वाहन क्रमांक MP 66ZJ 0223 को बरगवां थाना क्षेत्र में पकड़ा था जानकारी के अनुसार इसी पूरे घटनाक्रम को लेकर अवैध कार्य कर रहे माफियाओं द्वारा साकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फ्लाइंग करने वाली टीम पर हमला किया गया। इस दौरान कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की गई और कई लोगों के ऊपर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। यह भी कहा जा रहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस चौकी खुटार के ठीक सामने कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी, जिस पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया था हालांकि सवाल यह उठ रहे हैं कि अपराध पंजीबद्ध होने के बावजूद यदि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति हो रही है तो आखिर माफियाओं का हौसला इतना बुलंद क्यों है? पिछले मामलों में कार्रवाई के बाद भी यदि फिर से इसी प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं तो कहीं न कहीं कानून व्यवस्था और जमीनी स्तर पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक हैं एक बार फिर इस घटना में प्रशासन द्वारा अपराध कायम किया गया है, लेकिन अब जिले में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन केवल अपराध कायम करने तक सीमित रहेगा या फिर अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए भी कोई ठोस पहल की जाएगी वहीं रात्रि गश्त करने वाली पुलिस टीम पर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं आखिर पुलिस गश्त करने के बहाने कौन सी ऐसी ड्यूटी करती है कि माफिया पूरी रात सक्रिय रहते हैं? स्थानीय लोगों का कहना है कि थानों के सामने से अक्सर रात के समय ट्रैक्टर और भारी वाहन निकलते दिखाई देते हैं, जिनमें कथित तौर पर अवैध रेत लोड रहती है यदि प्रशासन कार्रवाई करता है तो फिर हर रोज माफियाओं की संख्या बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं, यह भी एक बड़ा प्रश्न बनता जा रहा है अब जिले की जनता और स्थानीय लोगों की निगाहें जिले के कप्तान पर टिक गई हैं लोगों को उम्मीद है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंभीर पहल की जाएगी और ऐसे माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही पुलिस बल, थाना स्तर एवं पुलिस चौकी स्तर पर तैनात टीम कितनी ईमानदारी से ड्यूटी कर रही है, इसकी जांच के लिए एक गोपनीय टीम गठित किए जाने की मांग भी स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन एवं जिले के एसपी से की जा रही है फिलहाल पूरे मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल गर्म है और अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन केवल अपराध दर्ज करने तक सीमित रहता है या फिर जमीनी स्तर पर ऐसी कार्रवाई होती है जिससे अवैध कारोबार और उससे जुड़े तत्वों पर स्थायी रोक लग सके

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button