खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
कलेक्टर के निर्देश पर दुर्घटना में संलिप्त भारी वाहन के फिटनेस एवं परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू
कलेक्टर के निर्देश पर दुर्घटना में संलिप्त भारी वाहन के फिटनेस एवं परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

सिंगरौली। विगत रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में तीयरा निवासी 22 वर्षीय युवक की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सिंगरौली ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए थे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित भारी वाहन ट्रक क्रमांक UP64BT2502 लंबे समय से सड़क पर खड़ा था, जिससे टकराने के कारण युवक की दुखद मृत्यु हो गई कलेक्टर सिंगरौली ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को निर्देश दिए हैं कि वाहन लंबे समय से सड़क पर खड़ा होना उक्त ट्रांसपोर्टर की लापरवाही दर्शाता है। संबंधित वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसके फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं परमिट निरस्त करने की कारवाही शुरू। कलेक्टर के निर्देश पर RTO ने प्रकरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को भेजा।












