खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने जिला अभिलेखागार शाखा का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी सात दिवस में रिकॉर्ड व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जिला अभिलेखागार शाखा का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी सात दिवस में रिकॉर्ड व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक ग्रेड 3 एवं भृत्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सिंगरौली 05 जून 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिला अभिलेखागार शाखा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खसरा, खतौनी, सीमांकन, नामांतरण आदेश, नक्शा और आवश्यक पंजियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान भू-अभिलेखागार शाखा में रिकॉर्ड संधारण की लचर व्यवस्था और अव्यवस्थाओं को देखकर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कड़े लहजे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अभिलेखागार की व्यवस्थाओं में लापरवाही और दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखने के कारण कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-3 श्री जितेंद्र भदोरिया और भृत्य श्री छत्रपाल कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किए हैं कलेक्टर श्री बैनल ने संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि आगामी सात दिवस के भीतर विशेष अभियान चलाकर भू-अभिलेखागार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन और सूचीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर सभी दस्तावेजों को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पंजीबद्ध करने के साथ-साथ इस संबंध में एक संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित ओआईसी और प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से शाखा का निरीक्षण करें, जिससे वहां की प्रबंधन व्यवस्था और साफ-सफाई दुरुस्त रहे। दस्तावेजों को कीड़े-मकोड़ों से सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल कराने के भी निर्देश दिए गए लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले मामलों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि भू-अभिलेख से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकरण का नकारात्मक निराकरण नहीं होना चाहिए। जनता को सहूलियत प्रदान किए जाने हेतु उन्होंने निर्देश दिया कि आवेदन प्राप्त होने के दो से तीन कार्यदिवसों के भीतर हर हाल में आवेदकों को उनके रिकॉर्ड और वांछित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएं, जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, संजीव पांडे और तहसीलदार भू-संसाधन विभाग मान सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button