कटनी RTO पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: करोड़ों की संपत्ति, दलाली और वसूली के आरोपों से घिरा विभाग
कटनी RTO पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: करोड़ों की संपत्ति, दलाली और वसूली के आरोपों से घिरा विभाग

कटनी :: जिले में परिवहन विभाग एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। आम आदमी पार्टी ने RTO अधिकारी संतोष पाल पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि विभाग दलाली और अवैध वसूली का अड्डा बन चुका है, जिससे आम वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आय से अधिक संपत्ति और जांच के दावे AAP के अनुसार, संतोष पाल पर आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन (EOW) के तहत मामले दर्ज हैं और आय से अधिक संपत्ति के आरोप भी लगे हैं। छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति उजागर होने का दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक लगभग 73 लाख की वैध आय के मुकाबले 4.80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सामने आई, जिसमें 3.38 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क किए जाने की बात भी कही जा रही है।
इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत जांच की आशंका भी जताई गई है।
जमीनी स्तर पर उत्पीड़न के आरोप पार्टी ने आरोप लगाया कि जिले में ट्रांसपोर्टरों से फिटनेस और परमिट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। ओवरलोडिंग और चेकिंग के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाकर पैसे वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं एक ट्रक चालक के साथ मारपीट और पुराने मामलों में ऑटो चालक को कथित रूप से फंसाने का वीडियो भी चर्चा में बताया गया है राजनीतिक सवाल भी उठे AAP ने सवाल उठाया है कि जब जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह हैं, तो इतने गंभीर आरोपों के बावजूद संतोष पाल की कटनी में पदस्थापना कैसे बनी हुई है।
कार्रवाई की मांग
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि संतोष पाल को तत्काल पद से हटाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि परिवहन विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इन आरोपों पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या वाकई कोई ठोस कार्रवाई सामने आती













